G-4NBN9P2G16

वन महोत्सव कार्यक्रम के अन्तर्गत ऐतिहासिक शुक्ल तालाब पर हुआ पौध रोपण।

आज दिनांक 02.07.2024 को अकबरपुर में स्थित ऐतिहासिक शुक्ल तालाब पर वनमहोत्सव का कार्यक्रम आयेजित किया गया जिसमें ए0के0द्विवेदी प्रभागीय वनाधिकारी, नगर पंचायत अकबरपुर के जितेंद्र सिंह, चेयरमैन प्रतिनिधि, क्षेत्रीय वनाधिकारी अकबरपुर एवं प्रदीप पाण्डेय, अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायत अकबरपुर द्वारा एक पौधा मां के नाम पर पौध रोपण किया गया

कानपुर देहात। आज दिनांक 02.07.2024 को अकबरपुर में स्थित ऐतिहासिक शुक्ल तालाब पर वनमहोत्सव का कार्यक्रम आयेजित किया गया जिसमें ए0के0द्विवेदी प्रभागीय वनाधिकारी, नगर पंचायत अकबरपुर के जितेंद्र सिंह, चेयरमैन प्रतिनिधि, क्षेत्रीय वनाधिकारी अकबरपुर एवं प्रदीप पाण्डेय, अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायत अकबरपुर द्वारा एक पौधा मां के नाम पर पौध रोपण किया गया।
पौधरोपण कार्यक्रम उपरान्त ऐतिहासिक शुक्ल तालाब पर गत वर्ष किये गये पौधरोपण स्थल का प्रभागीय वनाधिकारी, चेयरमैन प्रतिनिधि एवं अधिशाषी अधिकारी द्वारा निरीक्षण किया गया। इस ऐतिहसिक तालाब के जीर्णोद्धार व सौन्दर्यीकरण कराए जाने का प्रस्ताव शासन स्तर से स्वीकृत हुआ है ।

इस कारण इसका सौन्दर्यीकरण वृक्षों के माध्यम स,े विभिन्न वाटिकाओं द्वारा किया जा सकता है। प्रभागीय वनाधिकारी, द्वारा अपील की गयी कि एक पौधा मां के नाम अथवा अपने पूर्वजों के नाम से सभी लोग अवश्य पौधा रोपण करें तथा इसे संरक्षित करने का भी कार्य करें। कार्यक्रम में उपस्थित नगर पंचायत अकबरपुर के जितेंद्र सिंह, चेयरमैन प्रतिनिधि, द्वारा भी सभी से अपील करते हुये पर्यावरण संरक्षण में जुडने का आवाहन किया गया। इस कार्यक्रम में सर्वेश कुमार भदौरिया, क्षेत्रीय वनाधिकारी, विवेक कुमार सैनी, जिला परियोजना अधिकारी(जिला गंगा समिति) एवं क्षेत्रीय वनाधिकारी कार्यालय स्टाफ के साथ नगर पंचायत अकबरपुर के अन्य कर्मचारी /अधिकारी मौजूद रहे।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

पदोन्नति और समायोजन के संबंध में राज्य सरकार को नोटिस जारी

राजेश कटियार, कानपुर देहात। मंगलवार को समायोजन को लेकर एक मुकदमे की सुनवाई उच्च न्यायालय लखनऊ खंडपीठ में हुई जिसमें… Read More

9 minutes ago

कानपुर देहात में युवती ने खाया जहरीला पदार्थ,भेजा गया अस्पताल

पुखरायां।भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के श्यामसुंदरपुर गांव में मंगलवार को एक युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया।जिससे उसकी… Read More

14 minutes ago

हॉली क्रॉस मिशन स्कूल में आज हुआ हिंदी दिवस का आयोजन

पुखरायां (कानपुर देहात) l हॉली क्रॉस स्कूल में आज मंगलवार को हिंदी दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्कूल… Read More

17 minutes ago

रसूलाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में बंबी में मिला युवक का शव,फैली सनसनी

पुखरायां।कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के झींझक रोड पर दया गांव की तरफ जाने वाली बंबी में मंगलवार को… Read More

43 minutes ago

यूपी में शीर्ष स्तर पर कई आईएएस अधिकारियों के तबादले

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More

46 minutes ago

कानपुर देहात में किशोर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,परिजनों में मचा कोहराम पुलिस जांच में जुटी

पुखरायां।कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।सिकंदरा थाना क्षेत्र के रसधान कस्बे में एक 16 वर्षीय किशोर ने… Read More

46 minutes ago

This website uses cookies.