G-4NBN9P2G16

वर्ष 2023 की सरकारी छुट्टियों का कैलेंडर जारी, सरकारी कर्मचारी घूमने की कर लें तैयारी

त्तर प्रदेश सरकार ने वर्ष 2023 के सार्वजनिक अवकाश की सूची जारी कर दी है। मंगलवार को जारी छुट्टियों की सूची के अनुसार अगले साल कुल 25 सार्वजनिक अवकाश होंगे। इसके अलावा साल में 31 निर्बंधित अवकाश होंगे।

अमन यात्रा, लखनऊ:   उत्तर प्रदेश सरकार ने वर्ष 2023 के सार्वजनिक अवकाश की सूची जारी कर दी है। मंगलवार को जारी छुट्टियों की सूची के अनुसार अगले साल कुल 25 सार्वजनिक अवकाश होंगे। इसके अलावा साल में 31 निर्बंधित अवकाश होंगे। छुट्टियों के कैलेंडर में साफतौर पर कहा गया है कि यादि कोई पर्व, त्‍यौहार, राष्‍ट्रीय पर्व और महापुरुषों के जन्‍मदिन एक साथ पड़ते हैं तो ऐसी स्थिति में अलग से सार्वजनिक अवकाश का ऐलान नहीं होगा। राज्यपाल ने वर्ष 2023 अर्थात शक संवत 1944-1945 एवं विक्रम संवत 2079-2080 की समस्त सार्वजनिक अवकाशों की तिथियां घोषित की हैं जिसकी सूची प्रमुख सचिव जितेंद्र कुमार ने जारी की है। सरकारी व निजी कर्मचारी अपनी छुट्टियों का प्लान अभी से कर सकते हैं। फिलहाल बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा अभी अवकाश तालिका जारी नहीं की गई है। शिक्षक अपने विभाग द्वारा जारी किए जाने वाली अवकाश तालिका का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
सार्वजनिक अवकाश सूची :-
  • गणतंत्र दिवस    26 जनवरी
  • मो. हजरत अली का जन्मदिन    5 फरवरी
  • महाशिवरात्रि    18 फरवरी
  • होलिका दहन    7 मार्च
  • होली    8 मार्च
  • रामनवमी    30 मार्च
  • महावीर जयंती    4 अप्रैल
  • गुड फ्राइडे    7 अप्रैल
  • डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती    14 अप्रैल
  • ईद उल फितर    22 अप्रैल
  • बुद्ध पूर्णिमा    5 मई
  • बकरीद    29 जून
  • मोहर्रम    29 जुलाई
  • स्वतंत्रता दिवस    15 अगस्त
  • रक्षाबंधन    31 अगस्त
  • जन्माष्टमी    7 सितंबर
  • बारावफात    28 सितंबर
  • महात्मा गांधी जयंती    2 अक्तूबर
  • महानवमी    23 अक्तूबर
  • दशहरा विजयदशमी    24 अक्तूबर
  • दीपावली    12 नवंबर
  • गोवर्धन पूजा    13 नवंबर
  • भैयादूज/चित्रगुप्त जयंती    15 नवंबर
  • गुरुनानक जयंती/ कार्तिक पूर्णिमा    27 नवंबर
  • क्रिसमस    25 दिसंबर
Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

उत्तर प्रदेश में विश्वकर्मा पूजा को बंद रहेंगे स्कूल कॉलेज

राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More

1 hour ago

डीएम का आरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण, सात कर्मचारी नदारद

कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More

1 hour ago

संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में गिरी महिला को बचाने उतरा जेठ, दोनों की मौत

मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More

3 hours ago

कानपुर देहात में दर्दनाक हादसा,रोटावेटर की चपेट में आकर युवक की मौत

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गजनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में खेत में काम करते… Read More

4 hours ago

बिग ब्रेकिंग: सेवारत शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से मुक्त करने में जुटी योगी सरकार

सुप्रीम कोर्ट की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को शिक्षकों के लिए अनिवार्य किए जाने संबंधी निर्णय पर मुख्यमंत्री… Read More

4 hours ago

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदर्शन और ज्ञापन का दिखा असर

लखनऊ/ कानपुर देहात। सेवारत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनिवार्य की गई टीईटी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.