कानपुर देहात

वर्ष 2023-24 के लिये ‘‘गुरू गोविन्द सिंह राष्ट्रीय एकता‘‘ पुरस्कार हेतु प्रेषित करें प्रस्ताव/आवेदन

शासन के निर्देश के क्रम में जिलाधिकारी आलोक सिंह के नेतृत्व में मुख्य विकास अधिकारी लक्ष्मी एन0 ने बताया कि गुरू गोविन्द सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार वर्ष 2023-24 के लिये आवेदन शासन द्वारा मांगे गये है।

ब्रजेंद्र तिवारी, कानपुर देहात। शासन के निर्देश के क्रम में जिलाधिकारी आलोक सिंह के नेतृत्व में मुख्य विकास अधिकारी लक्ष्मी एन0 ने बताया कि गुरू गोविन्द सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार वर्ष 2023-24 के लिये आवेदन शासन द्वारा मांगे गये है।

जिसमें प्रदेश में निवासरत व्यक्तियों में से कोई व्यक्ति, जिसने मानवाधिकारों की रक्षा, सामाजिक न्याय एवं राष्ट्रीय एकीकरण के क्षेत्र में सर्वोत्कृष्ट कार्य किया हो तथा इस हेतु पूर्णतः समर्पित रहे हों, को सार्वजनिक रूप से सम्मानित करने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार द्वारा गुरू गोविन्द सिंह जी के जन्म दिवस (5 जनवरी) पर गुरू गोविन्द सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार’ प्रदान किये जाने व रूपये एक लाख का नगद पुरस्कार तथा प्रशस्ति पत्र दिये जाने की व्यवस्था की गयी है। उक्त के सम्बन्ध में पुरस्कार हेतु पात्र व्यक्तियों के आवेदन पत्र / नामांकन को संकलित कर निर्धारित तिथि तक शासन को उपलब्ध कराये जाने की आपेक्षा की गयी है, जिनकी आर्हताऐं निम्न है।

भारत का मूल नागरिक हो, उत्तर प्रदेश राज्य की सीमा के भीतर पुरस्कार पर विचार किये जाने के वर्ष में सामान्यतया निवास करता रहा हो, मानवाधिकार, सामाजिक न्याय व राष्ट्रीय एकीकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान रहा हो, गुरू गोविन्द सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार योजना के अधीन पूर्व में इस राज्य सरकार द्वारा पुरस्कार न दिया जा चुका हो।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

प्रवीण यादव बने सपा अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय सचिव

सुनीत श्रीवास्तव, कानपुर देहात: भोगनीपुर तहसील के सरायं गाँव निवासी प्रवीण कुमार यादव को समाजवादी…

12 hours ago

बील्हापुर के ग्राम प्रधान को लाल किले पर सम्मान, बील्हापुर बनी आदर्श पंचायत

कानपुर देहात: अमरौधा विकासखंड क्षेत्र के ग्राम बील्हापुर के ग्राम प्रधान मुसर्रत खाँ को 15…

12 hours ago

जिलाधिकारी का कड़ा आदेश: अब अधिकारी रोज 10 से 12 बजे तक सुनेंगे जनता की फरियाद

कानपुर देहात: जिलाधिकारी कपिल सिंह ने आज कलेक्ट्रेट स्थित मां मुक्तेश्वरी देवी सभागार में कर-करेत्तर…

13 hours ago

बरौर कस्बे में भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा रैली

पुखरायां। कानपुर देहात में आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान 2025…

14 hours ago

तिरंगे की रोशनी से जगमगाएगा कानपुर, सबसे अच्छी सजावट पर मिलेंगे इनाम

कानपुर नगर: इस स्वतंत्रता दिवस पर कानपुर शहर पूरी तरह से देशभक्ति के रंग में…

14 hours ago

हर घर तिरंगा अभियान: वन विभाग ने निकाली मोटरसाइकिल रैली, देशप्रेम का संदेश

कानपुर देहात: स्वतंत्रता दिवस 2025 से पहले, 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत कानपुर देहात…

14 hours ago

This website uses cookies.