G-4NBN9P2G16
औरैया। एरवाकटरा थाना क्षेत्र के उमरैन समीप आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर माइल संख्या-137 के पास रविवार साढ़े 11 बजे के करीब वाहन पुल पर कुछ लोग वाहन का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान पुल से निकली तेज रफ्तार कार ने नौ लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर मारते हुए कार तेजी से निकल गई। हादसा होते ही अफरा-तफरी मच गई। घायलों को सीएचसी ले जाया गया। जहां दो बालिकाओं समेत तीन को डॉक्टर ने मृत बता दिया।
आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर रविवार को तेज रफ्तार वाहन का कहर सामने आया। तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर वाहन का इंतजार कर रहे नौ लोग आ गए। सूचना पर पुलिस व एक्सप्रेसवे की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची। एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी ले जाने का सिलसिला शुरू हुआ। चीख-पुकार के बीच एक ही परिवार के लोग बुरी तरह से खून से लथपथ नजर आए।
जिसमें से अस्पताल पहुंचे नगला पहाड़ी निवासी आराध्या (8) पुत्री सोनू सिंह, गुनगुन (10) पुत्री रमन सिंह व रमन सिंह (40) को डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सीओ बिधूना अशोक कुमार ने बताया कि तीन लोगों की मौत हो जाने की पुष्टि हो रही है। अन्य घायलों का उपचार कराया जा रहा है। कुछ घायलों को सैफई रेफर किया गया है। परिजनों को सूचना दे दी गई है।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More
पुखरायां।कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।सिकंदरा थाना क्षेत्र के रसधान कस्बे में एक 16 वर्षीय किशोर ने… Read More
कानपुर देहात: अकबरपुर-रनिया विधानसभा क्षेत्र की राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के प्रयासों से रनिया और रूरा नगर पंचायत को जल निकासी… Read More
कानपुर देहात: जिले के सैंथा स्थित जनतंत्र इंटर कॉलेज के व्यायाम शिक्षक एवं क्रीड़ा सचिव संजय कुमार मिश्रा का चयन… Read More
कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के गांव रतवा मौजा नाही जूनिया से बीती रविवार से लापता दो नाबालिक सगी… Read More
राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More
This website uses cookies.