G-4NBN9P2G16
ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। विकसित भारत संकल्प यात्रा का बुधवार को मलासा विकासखंड के पचलख ग्राम पंचायत में स्वागत अभिनंदन किया गया।इस अवसर पर लोगों को केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के विषय में विस्तार के बताया गया साथ ही कृषकों को ड्रोन द्वारा स्प्रे भी दिखाया गया।
बुधवार को विकासखंड के पचलख ग्राम पंचायत में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के दौरान लोगों को केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के बारे में विस्तार से बताया गया।विभिन्न विभागों के अधिकारियों कर्मचारियों ने अपने अपने स्टॉल लगाकर लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी तथा एलईडी वैन के माध्यम से प्रधानमंत्री के विकसित भारत संबंधी रिकॉर्डिंग को सुनाकर लोगों को जागरूक किया गया।ब्लॉक प्रमुख स्वतंत्र पासवान ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से देश भर में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।
मोदी सरकार में समाज के हर तबके को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिला है।इस दौरान इफको सुपरवाइजर अंकित कुमार द्वारा ड्रोन के माध्यम से स्प्रे दिखाया गया। ब्लॉक प्रमुख स्वतंत्र पासवान तथा ग्रामीणों ने ड्रोन स्प्रे देखा।इस मौके पर एडीओ आईएसबी मूलचंद्र,पंचायत सचिव धीरू सिंह,राजस्वकर्मी आशीष,शहनूर,ग्राम प्रधान श्रीनारायण कठेरिया,खंड प्रेरक अश्वनी त्रिवेदी,राशन डीलर आयुष पाठक,पंचायत सहायक विकास,इफको सुपरवाइजर अंकित कुमार सहित बड़ी तादात में महिलाएं,पुरुष मौजूद रहे।
राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More
कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More
मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More
कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गजनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में खेत में काम करते… Read More
सुप्रीम कोर्ट की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को शिक्षकों के लिए अनिवार्य किए जाने संबंधी निर्णय पर मुख्यमंत्री… Read More
लखनऊ/ कानपुर देहात। सेवारत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनिवार्य की गई टीईटी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने… Read More
This website uses cookies.