G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात

विकसित भारत 2047 के लिए राष्ट्र की नींव आंगनवाड़ियों में हो रही है तैयार : बाल जी शुक्ला

जलालपुर नागिन की माता उन्मुखीकरण बैठक में बोले विधायक प्रतिनिधि

Published by
aman yatra

सुशील त्रिवेदी,कानपुर देहात। प्रधानमंत्री मोदी के संकल्प विकसित भारत 2047 को साकार करने के लिए आंगनवाड़ियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। आंगनवाड़ी में ही भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए आवश्यक मानव संसाधन की नींव तैयार की जा रही है।

उक्त विचार संविलयन विद्यालय जलालपुर नागिन में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित माता उन्मुखीकरण बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित एमएलसी अरुण पाठक के प्रतिनिधि बाल जी शुक्ला ने रखे। नोडल एसआरजी अनंत त्रिवेदी ने बताया कि बच्चों की प्रथम शिक्षक मां है। बच्चा क्या देख रहा है क्या सुन रहा है क्या पढ़ रहा है इस पर मां को पूरी नजर रखनी चाहिए। बच्चों के आत्मविश्वास में वृद्धि के लिए घर में लगातार उससे बातचीत जरूरी है।

माननीय मुख्यमंत्री जी के मार्गदर्शन में आंगनबाड़ी केंद्र बाल वाटिका के रूप में संचालित हैं। जहां बच्चों को उनकी आयु के अनुसार प्री प्राइमरी की शिक्षा प्रदान की जा रही है। आंगनबाड़ी कार्यकत्री रचना तिवारी ने सभी उपस्थित अतिथियों का स्वागत कर आई हुई माताओं का धन्यवाद व्यक्त किया। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

ये भी पढ़े- नवरात्रि: किदवईनगर विधायक महेश त्रिवेदी ने किया 101 कन्याओं का पूजन और भोज

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

पुखरायां में त्योहारों से पहले पुलिस प्रशासन ने किया फ्लैग मार्च

पुखरायां।कानपुर देहात में आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट है।शुक्रवार को भोगनीपुर एसडीएम देवेंद्र… Read More

9 hours ago

रनियां में चला महिला जागरूकता अभियान

पुखरायां।कानपुर देहात के रनियां थाना क्षेत्र के रनियां कस्बा स्थित कंपनी में शुक्रवार को मिशन… Read More

10 hours ago

वसुंधरा कालीबाड़ी 30वीं दुर्गापूजा भव्य समारोह के साथ मनाएगा

वसुंधरा। वसुंधरा कालीबाड़ी, जो एक लोकप्रिय सांस्कृतिक और आध्यात्मिक केंद्र है, 30वीं दुर्गापूजा को भव्यता… Read More

12 hours ago

कानपुर देहात में युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में की आत्महत्या,परिजनों में मचा कोहराम

पुखरायां।कानपुर देहात में एक दुखद घटना सामने आई है।डेरापुर थाना क्षेत्र के कांधी चौकी क्षेत्र… Read More

12 hours ago

कानपुर देहात में दुष्कर्म व हत्या मामले में आरोपी गिरफ्तार,भेजा जेल

पुखरायां।कानपुर देहात के शिवली थाना क्षेत्र के लालपुर शिवराजपुर गांव में एक दलित किशोरी से… Read More

12 hours ago

This website uses cookies.