कानपुर देहात

विकासखंड सरवनखेड़ा के बीईओ एवं एआरपी को सुपर 50 के अंतर्गत किया गया प्रशिक्षित

महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने निपुण भारत मिशन को सफल बनाने के लिए प्रदेश के विभिन्न जनपदों के 50 ब्लाकों को चयनित करते हुए प्रथम चरण में  निपुण भारत के तहत सुपर-50 विशेष अभियान संचालित किया। इस अभियान के अंतर्गत चयनित विकासखंडों को दिसंबर 2023 तक अपने समस्त विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र छात्राओं को भाषा एवं गणित की बुनियादी शिक्षा में दक्ष बनाते हुए विद्यालयों को निपुण विद्यालय घोषित करना है।

अमन यात्रा, कानपुर देहात- महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने निपुण भारत मिशन को सफल बनाने के लिए प्रदेश के विभिन्न जनपदों के 50 ब्लाकों को चयनित करते हुए प्रथम चरण में  निपुण भारत के तहत सुपर-50 विशेष अभियान संचालित किया। इस अभियान के अंतर्गत चयनित विकासखंडों को दिसंबर 2023 तक अपने समस्त विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र छात्राओं को भाषा एवं गणित की बुनियादी शिक्षा में दक्ष बनाते हुए विद्यालयों को निपुण विद्यालय घोषित करना है। कानपुर देहात के 10 विकासखंडों में से सरवनखेड़ा का चयन सुपर-50 के लिए राज्य स्तर पर किया गया है।

ये भी पढ़े-   नारखुर्द गांव में रामलीला का ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने किया शुभारम्भ

चयनित विकासखंड के खंड शिक्षा अधिकारी एवं एआरपी का राज्य स्तर पर लीडरशिप डेवलपमेंट कार्यशाला में प्रोफेशनल डेवलपमेंट के साथ-साथ पर्सनालिटी डेवलपमेंट पर विशेष रूप से फोकस करने के लिए चार दिवसीय कार्यशाला होटल कैसायन, गोमती नगर में 18 से 21 नवंबर के मध्य आयोजन किया गया जिसमें खण्ड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार, एआरपी क्रमश: संजय कुमार शुक्ला, रुचिर मिश्रा, अरुण कुमार दीक्षित, सौरभ यादव एवं लालचंद सिंह ने प्रतिभाग किया। सभी एआरपी को विकासखंड के 10-10 विद्यालयों को मार्च 2023 तक निपुण बनाने का लक्ष्य प्रदान किया गया है। खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि विकासखंड के 153 विद्यालयों को निपुण बनाने के लिए कार्य योजना तैयार की जा चुकी है, इसका क्रियान्वयन विद्यालय स्तर पर प्रधानाध्यापक एवं शिक्षकों के माध्यम से कराते हुए विकासखंड सरवनखेड़ा को दिसंबर 23 से पहले थर्ड पार्टी से एसेसमेंट कराते हुए निपुण विकासखण्ड घोषित किया जाएगा।

खंड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार चौधरी ने बताया कि निपुण भारत मिशन के सफल क्रियान्वयन के लिए लखनऊ में 4 दिवसीय प्रशिक्षण 18 से 21 नवंबर तक चलने वाली कार्यशाला के तहत दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत बच्चों को बुनियादी साक्षरता व संख्या ज्ञान प्राप्त कराने हेतु निपुण भारत मिशन की शुरुआत की गई है जिसके अंतर्गत प्रथम चरण में सरवनखेड़ा विकासखंड को चयनित किया गया है।

 

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

प्रवीण यादव बने सपा अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय सचिव

सुनीत श्रीवास्तव, कानपुर देहात: भोगनीपुर तहसील के सरायं गाँव निवासी प्रवीण कुमार यादव को समाजवादी…

16 hours ago

बील्हापुर के ग्राम प्रधान को लाल किले पर सम्मान, बील्हापुर बनी आदर्श पंचायत

कानपुर देहात: अमरौधा विकासखंड क्षेत्र के ग्राम बील्हापुर के ग्राम प्रधान मुसर्रत खाँ को 15…

17 hours ago

जिलाधिकारी का कड़ा आदेश: अब अधिकारी रोज 10 से 12 बजे तक सुनेंगे जनता की फरियाद

कानपुर देहात: जिलाधिकारी कपिल सिंह ने आज कलेक्ट्रेट स्थित मां मुक्तेश्वरी देवी सभागार में कर-करेत्तर…

17 hours ago

बरौर कस्बे में भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा रैली

पुखरायां। कानपुर देहात में आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान 2025…

18 hours ago

तिरंगे की रोशनी से जगमगाएगा कानपुर, सबसे अच्छी सजावट पर मिलेंगे इनाम

कानपुर नगर: इस स्वतंत्रता दिवस पर कानपुर शहर पूरी तरह से देशभक्ति के रंग में…

18 hours ago

हर घर तिरंगा अभियान: वन विभाग ने निकाली मोटरसाइकिल रैली, देशप्रेम का संदेश

कानपुर देहात: स्वतंत्रता दिवस 2025 से पहले, 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत कानपुर देहात…

19 hours ago

This website uses cookies.