G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात,अमन यात्रा : बुधवार की देर शाम अखिलेश यादव विजय रथ यात्रा लेकर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने फूलों की वर्षा कर अखिलेश यादव का स्वागत किया। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने रथ पर सवार होने के बाद हाथ हिलाते हुए सभी का अभिनंदन किया। कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी भी की। इस दौरान सपा मुखिया अखिलेश यादव ने मंच पर पहुंचकर सभा को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में जब-जब सपा की विजय यात्रा निकली है,तब-तब प्रदेश में परिवर्तन आया है।रथयात्रा के माध्यम से किसानों, बुजुर्गों का आशीर्वाद लेंगे।
लखीमपुर में किसानों के साथ कानून को भी कुचला गया
उन्होंने कहा कि लखीमपुर में किसानों के साथ कानून को भी कुचला गया है। युवाओं को पकौड़ा तलने का रोजगार देने वाली भाजपा सरकार के कार्यकाल में तेल भी दो सौ रुपए लीटर है। जो कि पेट्रोल से भी ज्यादा महंगा हो गया है। अब यह बताएं कि युवा क्या करें। जब सरकार से पूछो तो सरकार का जवाब है कि मिलावट बंद हो गई है। इस लिए तेल महंगा हो गया है। अब तो हवाई जहाज बेचे जा रहे है। स्टेशन बिक रहे है और जो कुछ अब बचा रह गया है वह भी भाजपा बेच देगी। दुर्भाग्य तो देखिए अगर सरकार के खिलाफ बोला या आवाज उठाई दो सरकार बुलडोजर चलवा देती है। अगर कानून व्यवस्था की बात जाए तो इस समय सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था खराब है।
एक झलक पाने की लगी होड़
कार्यकर्ताओं में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की एक झलक पाने की होड़ लगी रही। उनका काफिला जैसे ही कानपुर देहात पहुंचा तो मिलने के लिए सपाइयों में धक्कामुक्की शुरू हो गई। वहीं हाईवे पर भी जाम की स्थिति बन गई लेकिन पुलिस ने एक लेन से दोनों छोर के वाहनों को निकालना शुरू कराया।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने हाल ही में आईएएस अधिकारी मोनिका रानी को स्कूल शिक्षा का प्रभारी महानिदेशक नियुक्त किया… Read More
कानपुर नगर। मा० राज्यपाल महोदया की प्रेरणा से जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय बालिका गृहों… Read More
राजेश कटियार, कानपुर देहात। मंगलवार को समायोजन को लेकर एक मुकदमे की सुनवाई उच्च न्यायालय लखनऊ खंडपीठ में हुई जिसमें… Read More
पुखरायां।भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के श्यामसुंदरपुर गांव में मंगलवार को एक युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया।जिससे उसकी… Read More
पुखरायां (कानपुर देहात) l हॉली क्रॉस स्कूल में आज मंगलवार को हिंदी दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्कूल… Read More
पुखरायां।कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के झींझक रोड पर दया गांव की तरफ जाने वाली बंबी में मंगलवार को… Read More
This website uses cookies.