G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात

वित्त एवं लेखाधिकारी “शिवा” का शिक्षकों ने किया जोरदार स्वागत

जनपद कानपुर देहात में परिषदीय शिक्षकों का वेतन शायद ही कभी समय से मिला हो। कई वित्त एवं लेखाधिकारी पदासीन रहे और चले गए किन्तु शिक्षकों का वेतन कभी भी समय से दे पाने की व्यवस्था लेखा विभाग कभी नहीं कर पाया।

कानपुर देहात,अमन यात्रा : जनपद कानपुर देहात में परिषदीय शिक्षकों का वेतन शायद ही कभी समय से मिला हो। कई वित्त एवं लेखाधिकारी पदासीन रहे और चले गए किन्तु शिक्षकों का वेतन कभी भी समय से दे पाने की व्यवस्था लेखा विभाग कभी नहीं कर पाया। अमूमन 15 से 20 तारीख तक वेतन मुश्किल से रिलीज हो पाता रहा है लेकिन दशकों बाद जनपद के शिक्षकों को महीने की पहली तारीख को वेतन मिल रहा है। इस कार्यशैली के कारण आज शिक्षक समाज वित्त एवं लेखाधिकारी शिवा त्रिपाठी की तारीफ मुक्त कण्ठ से कर रहा है।

ये भी पढ़े-  मानव संपदा पोर्टल पर ही शिक्षक दे सकेंगे नोटिस का स्पष्टीकरण 

जब से शिवा त्रिपाठी ने वित्त एवं लेखाधिकारी की कुर्सी सम्भाली है लेखा कार्यालय का सिस्टम ही बदल गया सभी कर्मचारी समय से उपस्थित होकर अपने कार्यों में संलग्न हो जाते है। शिवा मैडम भी सुबह से देर रात तक कार्यालय में बैठकर कार्यों का निस्तारण करती हैं। सबकी समस्याओं को सुनकर हल करना वित्त एवं लेखाधिकारी की दिनचर्या में शामिल है जिसके कारण शिक्षक उनके स्वागत और सम्मान में कसर नहीं छोड़ रहे हैं। आज दिनाँक एक सितम्बर को अरविन्द सेंगर के नेतृत्व में वित्त एवं  लेखाधिकारी शिवा त्रिपाठी का जोरदार स्वागत किया गया। शिक्षकों ने पुष्प गुच्छ भेंट कर समय से वेतन आहरण के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व एबीआरसी अरविन्द सेंगर एआरपी नवजोत यादव अनुराग श्रीवास्तव सतेन्द्र कुमार एआरपी गोविन्द रावत देवप्रकाश सिंह रामेन्द्र कुमार प्रदीप कुमार सहित तमाम शिक्षकों और कर्मचारियो के द्वारा लेखाधिकारी का आभार प्रकट किया गया।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

रसूलाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में बंबी में मिला युवक का शव,फैली सनसनी

पुखरायां।कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के झींझक रोड पर दया गांव की तरफ जाने वाली बंबी में मंगलवार को… Read More

20 minutes ago

यूपी में शीर्ष स्तर पर कई आईएएस अधिकारियों के तबादले

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More

23 minutes ago

कानपुर देहात में किशोर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,परिजनों में मचा कोहराम पुलिस जांच में जुटी

पुखरायां।कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।सिकंदरा थाना क्षेत्र के रसधान कस्बे में एक 16 वर्षीय किशोर ने… Read More

23 minutes ago

राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के प्रयासों से रनिया-रूरा को मिली एक-एक करोड़ की सौगात

कानपुर देहात: अकबरपुर-रनिया विधानसभा क्षेत्र की राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के प्रयासों से रनिया और रूरा नगर पंचायत को जल निकासी… Read More

47 minutes ago

कानपुर देहात के संजय कुमार मिश्रा बने प्रदेशीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के रेफरी

कानपुर देहात: जिले के सैंथा स्थित जनतंत्र इंटर कॉलेज के व्यायाम शिक्षक एवं क्रीड़ा सचिव संजय कुमार मिश्रा का चयन… Read More

1 hour ago

कानपुर देहात से लापता किशोरियों को पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर सकुशल किया बरामद

कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के गांव रतवा मौजा नाही जूनिया से बीती रविवार से लापता दो नाबालिक सगी… Read More

2 hours ago

This website uses cookies.