कानपुर देहात

विदखुरी में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन,श्रोताओं को सुनाई गई भक्त प्रहलाद,श्रीकृष्ण जन्म की कथा

भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के बिदखुरी गांव में आयोजक मंडल द्वारा आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह में चौथे दिन गुरुवार को भागवताचार्य हरभजन दास जी महाराज ने श्रोताओं को भक्त प्रहलाद,हिरणाकश्यप,देवकी के आठ संतानों की उत्पत्ति सहित श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुनाई।

पुखरायां। भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के बिदखुरी गांव में आयोजक मंडल द्वारा आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह में चौथे दिन गुरुवार को भागवताचार्य हरभजन दास जी महाराज ने श्रोताओं को भक्त प्रहलाद,हिरणाकश्यप,देवकी के आठ संतानों की उत्पत्ति सहित श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुनाई। जिसे सुनकर श्रोता भावविभोर हो गए। गुरुवार को कथा का वर्णन करते हुए आचार्य हरभजन दास जी महाराज ने कहा कि हिरणाकश्यप ने तपस्या कर भगवान ब्रह्मा से वरदान मांगा था। भगवान से उसे यह वरदान मिला कि किसी भी अस्त्र शस्त्र से नहीं मारे जाओगे,न रात में,न दिन में,न धरती में,न आकाश में। यह वरदान मिलने के बाद हिरणाकश्यप को लगा कि वह अमर हो चुका है।

वहीं उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जन्म मथुरा के कारागार में वासुदेव की पत्नी देवकी के गर्भ से हुआ था।द्वापर युग में भाद्रपद कृष्ण अष्टमी तिथि को आधी रात को मथुरा के कारागार में वासुदेव की पत्नी देवकी के गर्भ से भगवान श्रीकृष्ण ने जन्म लिया था। श्रीकृष्ण ने बुधवार को रोहिणी नक्षत्र में जन्म लिया था। कथा को सुनकर श्रोता भावविभोर हो गए।इस अवसर पर शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष व समाजसेवी महेंद्र पाल ने कथा में पहुंचकर भागवताचार्य हरभजन दास जी महाराज का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत सम्मान किया तथा उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया।

कथा का समापन 08 दिसंबर को होगा।वहीं 09 दिसंबर को हवन पूजन के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।इस मौके पर परीक्षित रीता सचान,विष्णु सचान,अर्पित सचान,ऋषि अग्निहोत्री,शिव सचान,गौरी सचान,वामिका सचान,मयंक द्विवेदी,प्रांकुल पांडेय,मनोज तिवारी,शानू गुप्ता,गुलशन सचान,राजू शुक्ला, यश मिश्रा,राजकमल,पंकज मिश्रा समेत बड़ी संख्या में महिलाएं पुरुष मौजूद रहे।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की मांग पर परिषदीय विद्यालयों के समय में हुआ परिवर्तन

लखनऊ। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दिए गए ज्ञापन के…

1 hour ago

भोगनीपुर में 25 किसानों को मिला ‘कृषक दुर्घटना कल्याण योजना’ का लाभ

कानपुर देहात: भोगनीपुर तहसील के मीटिंग हॉल में आज शाम 4 बजे मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना…

4 hours ago

नाबालिग को भगाने वाला पॉक्सो एक्ट का आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया

कानपुर देहात: पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्रा के निर्देश पर कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण, विशेषकर…

5 hours ago

कानपुर देहात में 403 परिवारों को ₹19.51 करोड़ की ‘कृषक दुर्घटना’ सहायता

कानपुर देहात, 16 जून 2025: मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत आज कानपुर देहात…

5 hours ago

जनपद जेल में अपर्णा यादव का दौरा: महिला बंदियों को आत्मनिर्भरता की प्रेरणा

कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती अपर्णा यादव ने सोमवार को…

6 hours ago

कानपुर देहात: महिला आयोग उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने किया विभिन्न संस्थानों का निरीक्षण

कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष (उपमंत्री स्तर प्राप्त) श्रीमती अपर्णा यादव…

6 hours ago

This website uses cookies.