G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात

विद्यार्थियों की तैयार होगी डिजिटल कुंडली

बेसिक शिक्षा विभाग व माध्यमिक कॉलेजों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की डिजिटल कुंडली तैयार की जायेगी। पहली बार एकीकृत जिला सूचना प्रणाली (यू-डायस) पर विद्यार्थियों का डाटा अपलोड किया जा रहा है।

अमन यात्रा, कानपुर देहात। बेसिक शिक्षा विभाग व माध्यमिक कॉलेजों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की डिजिटल कुंडली तैयार की जायेगी। पहली बार एकीकृत जिला सूचना प्रणाली (यू-डायस) पर विद्यार्थियों का डाटा अपलोड किया जा रहा है। अब एक क्लिक करने से विद्यालय व विद्यार्थी के बारे में पूरी जानकारी मिलेगी। इसके लिए विद्यालयवार जानकारी भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

चार चरणों में पूरी होगी यू-डायस की प्रक्रिया-

यू-डायस को इस बार चार चरणों में भरा जाएगा। पहले चरण में स्कूलों से संबंधित विवरण अपलोड होगा। दूसरे चरण में भौतिक सुविधाओं के आंकड़े भरे जाएंगे। तीसरे चरण में शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मियों की विस्तृत डिटेल भरी जाएगी। चौथे चरण में छात्र-छात्राओं का विधिवत विवरण भरा जाएगा।

बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के सभी विद्यार्थियों का डेटा इस बार यू-डायस पर अपलोड कराया जा रहा है। इसमें विद्यार्थी के नाम, कक्षा से लेकर उसका पता, माता-पिता का नाम, आधारकार्ड संख्या, मोबाइल नंबर आदि सभी जानकारियां अपलोड की जाएंगी। हर विद्यार्थी का ऑनलाइन विवरण भरा जाना अनिवार्य भी किया गया है। शिक्षा विभाग के इस कदम से बच्चों की संख्या को लेकर विभाग व स्कूल प्रबंधन में आए दिन पैदा हो रही असहज की स्थिति दूर होगी। साथ ही विद्यार्थियों से जुड़ी विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में भी पारदर्शिता रहेगी।

वर्ष 1995 के बाद पहली बार यू- डायस की ऐसी व्यवस्था

वर्ष 1995 के बाद पहली बार यू-डायस को पूरा खाली कर दिया गया है। इसको नए सिरे से भरने की तैयारी की गई है। सही व सटीक जानकारी सत्यापित करने के बाद ही यू-डायस पर अपलोड होगी। प्रधानाध्यापकों एवं प्रधानाचार्यों को यू-डायस पूरा भरने के बाद इसका प्रमाण भी अधिकारियों को उपलब्ध कराना होगा ताकि सही डाटा भरा जा सके।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के प्रयासों से रनिया-रूरा को मिली एक-एक करोड़ की सौगात

कानपुर देहात: अकबरपुर-रनिया विधानसभा क्षेत्र की राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के प्रयासों से रनिया और रूरा नगर पंचायत को जल निकासी… Read More

14 minutes ago

कानपुर देहात के संजय कुमार मिश्रा बने प्रदेशीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के रेफरी

कानपुर देहात: जिले के सैंथा स्थित जनतंत्र इंटर कॉलेज के व्यायाम शिक्षक एवं क्रीड़ा सचिव संजय कुमार मिश्रा का चयन… Read More

41 minutes ago

कानपुर देहात से लापता किशोरियों को पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर सकुशल किया बरामद

कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के गांव रतवा मौजा नाही जूनिया से बीती रविवार से लापता दो नाबालिक सगी… Read More

1 hour ago

उत्तर प्रदेश में विश्वकर्मा पूजा को बंद रहेंगे स्कूल कॉलेज

राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More

3 hours ago

डीएम का आरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण, सात कर्मचारी नदारद

कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More

4 hours ago

संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में गिरी महिला को बचाने उतरा जेठ, दोनों की मौत

मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.