G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात

विद्यालय में रसोईयां अनुपस्थित मिली तथा साफ- सफाई की भी कमी, जताई नाराजगी

जिलाधिकारी द्वारा प्राथमिक विद्यालय डींग मलासा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उपस्थित शिक्षा मित्र विकांक्षा एवं एआरपी अनुराग द्वारा बताया गया कि विद्यालय में 101 बच्चें पंजीकृत है, जिसमें 50 बालक एवं 51 बालिकाऐं है तथा आज 53 बच्चें उपस्थित रहे।

अमन यात्रा, पुखरायां : जिलाधिकारी द्वारा प्राथमिक विद्यालय डींग मलासा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उपस्थित शिक्षा मित्र विकांक्षा एवं एआरपी अनुराग द्वारा बताया गया कि विद्यालय में 101 बच्चें पंजीकृत है, जिसमें 50 बालक एवं 51 बालिकाऐं है तथा आज 53 बच्चें उपस्थित रहे। इस पर जिलाधिकारी द्वारा कड़ी नाजगी व्यक्त की गयी तथा बच्चों की उपस्थित शत प्रतिशत करने हेतु हिदायत दी गयी। वहीं विद्यालय में रसोईयां अनुपस्थित मिली तथा विद्यालय में साफ सफाई की भी कमी मिली, इस पर जिलाधिकारी ने कड़ी नारजगी व्यक्त करते हुए सम्पूर्ण व्यवस्थाऐं दुरस्त करने हेतु हिदायत दी।

ये भी पढ़े-  जिलाधिकारी नेहा ने श्री रामस्वरूप ग्राम उद्योग पीजी कालेज पुखरायां एवं श्रीकृष्ण औद्योगिक इण्टर कालेज मुहम्मदपुर का किया निरीक्षण, दिए निर्देश

इसके पश्चात जिलाधिकारी द्वारा वहीं पर संचालित दो आंगनबाड़ी केंद्रों का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उपस्थित सहायिका अर्चना द्वारा बताया गया कि आंगनबाड़ी केन्द्र में 52 बच्चें पंजीकृत है, जिसके सापेक्ष मात्र 22 का राशन इस बार आया है, वहीं विद्यालय में रखे आंगनबाड़ी बच्चों के सामग्री को मौके पर जिलाधिकारी द्वारा व्यवस्थित रूप से लगवाया गया तथा उपस्थित सहायिका को निर्देशित किया गया कि आंगनबाड़ी में बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण ठीक प्रकार से करे तथा यहां की व्यवस्थाओं को दुरस्त कराये।

वहीं आंगनबाड़ी केन्द्र द्वितीय बन्द पाये जाने पर जिलाधिकारी द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त की गयी। आंगनवाड़ी केंद्र बंद पाए जाने के संबंध में उपस्थित प्रधान पति रणधीर सिंह से जानकारी करने पर यह बात संज्ञान में आई की यह केंद्र ज्यादातर बंद रहता है जिसकी शिकायत कई बार जिला कार्यक्रम अधिकारी से की जा चुकी है परंतु किसी प्रकार की कार्रवाई अभी तक नहीं की गई। के संबंध में जिलाधिकारी द्वारा तत्काल जिला कार्यक्रम अधिकारी को दूरभाष पर आंगनवाड़ी केंद्र का नियमित संचालन कराए जाने के निर्देश दिए। वहीं जिलाधिकारी ने ग्रामीणजनों की समस्याओं को सुना गया जिसमें गांव में गन्दगी व मार्ग दुरस्त कराये जाने हेतु उप जिलाधिकारी भोगनीपुर को मौके पर जाकर व्यवस्थाओें को दुरस्त करने हेतु हिदायत दी गयी।

 

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

हॉली क्रॉस मिशन स्कूल में आज हुआ हिंदी दिवस का आयोजन

पुखरायां (कानपुर देहात) l हॉली क्रॉस स्कूल में आज मंगलवार को हिंदी दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्कूल… Read More

1 minute ago

रसूलाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में बंबी में मिला युवक का शव,फैली सनसनी

पुखरायां।कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के झींझक रोड पर दया गांव की तरफ जाने वाली बंबी में मंगलवार को… Read More

27 minutes ago

यूपी में शीर्ष स्तर पर कई आईएएस अधिकारियों के तबादले

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More

30 minutes ago

कानपुर देहात में किशोर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,परिजनों में मचा कोहराम पुलिस जांच में जुटी

पुखरायां।कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।सिकंदरा थाना क्षेत्र के रसधान कस्बे में एक 16 वर्षीय किशोर ने… Read More

30 minutes ago

राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के प्रयासों से रनिया-रूरा को मिली एक-एक करोड़ की सौगात

कानपुर देहात: अकबरपुर-रनिया विधानसभा क्षेत्र की राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के प्रयासों से रनिया और रूरा नगर पंचायत को जल निकासी… Read More

53 minutes ago

कानपुर देहात के संजय कुमार मिश्रा बने प्रदेशीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के रेफरी

कानपुर देहात: जिले के सैंथा स्थित जनतंत्र इंटर कॉलेज के व्यायाम शिक्षक एवं क्रीड़ा सचिव संजय कुमार मिश्रा का चयन… Read More

1 hour ago

This website uses cookies.