G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात

विधयाक पूनम ने छुइया नाला पुल का विधि विधान से किया लोकार्पण

पिछले कई सालों से लकड़ी के पुल से दर्जनों गांवों के लोग जान जोखिम में डालकर निकलते थे।जिसका संज्ञान भाजपा विधायक द्वारा लिया गया और विधानसभा चुनाव के समय पुल का निर्माण शुरू कराया गया।

अमन यात्रा, रसूलाबाद। पिछले कई सालों से लकड़ी के पुल से दर्जनों गांवों के लोग जान जोखिम में डालकर निकलते थे।जिसका संज्ञान भाजपा विधायक द्वारा लिया गया और विधानसभा चुनाव के समय पुल का निर्माण शुरू कराया गया। 2023 में निर्माण पूर्ण होते ही क्षेत्रीय विधायक ने पहुँचकर पुल का शुभारंभ किया जिसके बाद क्षेत्रीय जनता में खुशी की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन

जनपद कानपुर देहात के रसूलाबाद विधानसभा क्षेत्र की  विधायक पूनम संखवार ने पिटुरा और फतुआपुर गांव के बीच छुइया नाला पुल का विधि विधान से लोकार्पण किया। गत 21 जुलाई 2017 को विधानसभा पटल पर तत्कालीन विधायक निर्मला संखवार ने समायु गांव के निवासी समाजसेवी व पत्रकार रवि कुमार राठौर की शिकायत पर विधानसभा पटल पर पिटुरा और फतुआपुर छुइया नाला पुल बनाए जाने को लेकर मुद्दा उठाया था। जिसके बाद पुल बनने के लिए स्वीकृत हुआ। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव के समय पुल का निर्माण कार्य शुरू हुआ और 2023 में छुइया नाला पुल बन गया। छुइया नाला पुल बनने से पहले ग्रामीणों के द्वारा स्वनिर्मित लकड़ी का पुल था। जिससे लोग बाइक व साइकिल से ही आवागमन कर पाते थे लेकिन इस दौरान वह अपनी जान भी जोखिम में डालते थे। पुल बन जाने से ग्रामीणों में खुशी की लहर देखने को मिली। इस पुल के बन जाने से 27 गांव जिला मुख्यालय से सीधे जुड़ जाएंगे। पुल का लोकार्पण करने पहुंचीं विधायक पूनम संखवार का ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया।

ये भी पढ़े-  जीजीआइसी पुखरायां में तम्बाकू नियंत्रण के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया

विधायक पूनम संखवार ने विधि विधान से पूजन कर और नारियल तोड़कर पुल का शुभारंभ किया। इस दौरान विधायक पूनम संखवार ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार विकास कार्यों में तेजी से आगे बढ़ रही है। ऐसे गांव जहां आज तक लकड़ी के पुल से लोगों का आवागमन बना रहा, वहां पक्का पुल बनाने का कार्य कर रही है। यह पुल उन सरकारों पर तंज है जिन्होंने आसपास के ग्रामीणों को लकड़ी के पुल पर चलने के लिए बेबस किया।उन्होंने बताया इसके अलावा मिर्जापुर लकोठिया ग्राम पंचायत का मजरा बंदरहा में भी लकड़ी का पुल है, वहां भी पुल बनवाने का कार्य करूंगी।

ये भी पढ़े-  दलेल नगर : ट्रेन की चपेट में आ जाने से अधेड़ हुई मौत

इस मौके पर प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह, जिला मंत्री शिवपाल सिंह ,विमल मिश्रा, तारिक अनवर ,प्रधान समायु राजेश सिंह, प्रवीण सिंह गौर, चंदन सिंह गौर, गौरव सिंह, योगेंद्र सिंहज़ हर्ष प्रताप सिंह,मयंक त्रिपाठी, अनिल पाल,जगदीश राजपूत,राघवेंद्र, अशोक, राम सिंह,अरविंद, दीपक, शशांक सहित कई ग्रामीण रहे।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

दो साल में टेट करो पास वरना जबरन होगा रिटायरमेंट

कानपुर देहात। सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले ने देशभर के लाखों शिक्षकों की नींद उड़ा दी है। कोर्ट ने आदेश… Read More

5 minutes ago

कानपुर देहात ने ट्रैक्टर की टक्कर से भाजपा जिला मंत्री की मौत,परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है।भाजपा जिलामंत्री शिवपाल सिंह की ट्रैक्टर की टक्कर से मौत हो गई।हादसे… Read More

17 minutes ago

गजनेर में नहर बंबा में मिला बुजुर्ग का शव ,4 सितंबर से लापता था

कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के जलालपुर नागिन के पास नहर बंबा में आज एक बुजुर्ग का संदिग्ध परिस्थितियों… Read More

40 minutes ago

कानपुर देहात में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक गंभीर,भेजा गया अस्पताल

कानपुर देहात में आज दोपहर एक सड़क हादसा हुआ। गजनेर थाना क्षेत्र के मूसानगर रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर… Read More

2 hours ago

भोगनीपुर तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन

पुखरायां। कानपुर देहात के भोगनीपुर तहसील में आज आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में एडीएम प्रशासन दुष्यंत कुमार मौर्य ने जनशिकायतों… Read More

2 hours ago

कानपुर देहात में 69वीं जनपदीय एवं मंडलीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का होगा आयोजन

कानपुर देहात:  स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित की जा रही 69वीं जनपदीय एवं मंडलीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए… Read More

2 hours ago

This website uses cookies.