G-4NBN9P2G16
अमन यात्रा, रसूलाबाद। पिछले कई सालों से लकड़ी के पुल से दर्जनों गांवों के लोग जान जोखिम में डालकर निकलते थे।जिसका संज्ञान भाजपा विधायक द्वारा लिया गया और विधानसभा चुनाव के समय पुल का निर्माण शुरू कराया गया। 2023 में निर्माण पूर्ण होते ही क्षेत्रीय विधायक ने पहुँचकर पुल का शुभारंभ किया जिसके बाद क्षेत्रीय जनता में खुशी की लहर दौड़ गई।
जनपद कानपुर देहात के रसूलाबाद विधानसभा क्षेत्र की विधायक पूनम संखवार ने पिटुरा और फतुआपुर गांव के बीच छुइया नाला पुल का विधि विधान से लोकार्पण किया। गत 21 जुलाई 2017 को विधानसभा पटल पर तत्कालीन विधायक निर्मला संखवार ने समायु गांव के निवासी समाजसेवी व पत्रकार रवि कुमार राठौर की शिकायत पर विधानसभा पटल पर पिटुरा और फतुआपुर छुइया नाला पुल बनाए जाने को लेकर मुद्दा उठाया था। जिसके बाद पुल बनने के लिए स्वीकृत हुआ। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव के समय पुल का निर्माण कार्य शुरू हुआ और 2023 में छुइया नाला पुल बन गया। छुइया नाला पुल बनने से पहले ग्रामीणों के द्वारा स्वनिर्मित लकड़ी का पुल था। जिससे लोग बाइक व साइकिल से ही आवागमन कर पाते थे लेकिन इस दौरान वह अपनी जान भी जोखिम में डालते थे। पुल बन जाने से ग्रामीणों में खुशी की लहर देखने को मिली। इस पुल के बन जाने से 27 गांव जिला मुख्यालय से सीधे जुड़ जाएंगे। पुल का लोकार्पण करने पहुंचीं विधायक पूनम संखवार का ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया।
ये भी पढ़े- जीजीआइसी पुखरायां में तम्बाकू नियंत्रण के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया
विधायक पूनम संखवार ने विधि विधान से पूजन कर और नारियल तोड़कर पुल का शुभारंभ किया। इस दौरान विधायक पूनम संखवार ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार विकास कार्यों में तेजी से आगे बढ़ रही है। ऐसे गांव जहां आज तक लकड़ी के पुल से लोगों का आवागमन बना रहा, वहां पक्का पुल बनाने का कार्य कर रही है। यह पुल उन सरकारों पर तंज है जिन्होंने आसपास के ग्रामीणों को लकड़ी के पुल पर चलने के लिए बेबस किया।उन्होंने बताया इसके अलावा मिर्जापुर लकोठिया ग्राम पंचायत का मजरा बंदरहा में भी लकड़ी का पुल है, वहां भी पुल बनवाने का कार्य करूंगी।
ये भी पढ़े- दलेल नगर : ट्रेन की चपेट में आ जाने से अधेड़ हुई मौत
इस मौके पर प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह, जिला मंत्री शिवपाल सिंह ,विमल मिश्रा, तारिक अनवर ,प्रधान समायु राजेश सिंह, प्रवीण सिंह गौर, चंदन सिंह गौर, गौरव सिंह, योगेंद्र सिंहज़ हर्ष प्रताप सिंह,मयंक त्रिपाठी, अनिल पाल,जगदीश राजपूत,राघवेंद्र, अशोक, राम सिंह,अरविंद, दीपक, शशांक सहित कई ग्रामीण रहे।
मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More
कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गजनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में खेत में काम करते… Read More
सुप्रीम कोर्ट की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को शिक्षकों के लिए अनिवार्य किए जाने संबंधी निर्णय पर मुख्यमंत्री… Read More
लखनऊ/ कानपुर देहात। सेवारत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनिवार्य की गई टीईटी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने… Read More
आज का समाज विचारधाराओं में इस कदर विभाजित है कि हर बात, हर विचार और हर व्यक्ति को किसी न… Read More
नई दिल्ली/कानपुर देहात। आयकर विभाग ने सोमवार को आईटीआर दाखिल करने के आखिरी दिन रिटर्न भरने में लोगों को हुई… Read More
This website uses cookies.