G-4NBN9P2G16

विधवा का कच्चा मकान भरभराकर गिर जाने से गृहस्थी का सामान दबा

विकासखंड मलासा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत गुरुगांव का मजरा प्रहलादपुर में बीते रविवार की शाम रूक रूक कर हुई कई घंटों की बारिश के चलते एक विधवा का कच्चा मकान भरभराकर गिर जाने से उसके नीचे उसका ग्रहस्ती का सामान दब गया वहीं ग्राम प्रधान की सूचना पर पहुंचे लेखपाल ने जांच रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेजने की बात कही है।

पुखरायां, अमन यात्रा । विकासखंड मलासा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत गुरुगांव का मजरा प्रहलादपुर में बीते रविवार की शाम रूक रूक कर हुई कई घंटों की बारिश के चलते एक विधवा का कच्चा मकान भरभराकर गिर जाने से उसके नीचे उसका ग्रहस्ती का सामान दब गया वहीं ग्राम प्रधान की सूचना पर पहुंचे लेखपाल ने जांच रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेजने की बात कही है।बताते चलें कि कानपुर देहात जिले में बीते कुछ दिनों से रूक रूक कर हो रही लगातार तेज बारिश के चलते जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई है तथा लोगों के कच्चे मकान गिरने का सिलसिला शुरू हो गया है इसी क्रम में रविवार को भी लगातार कई घंटों रूक रूक कर हुई तेज बारिश के चलते प्रहलादपुर गांव की विधवा महिला का कच्चा मकान भरभराकर गिर गया प्रहलादपुर निवासिनी भाग्यवती पत्नी स्वर्गीय मनोज नायक ने बताया कि वह अपने दो बच्चों गिरीश तथा विमलेश के साथ अपने कच्चे बने मकान में रहती है उसके पति की मृत्यु कुछ वर्षो पहले हो चुकी है रविवार की शाम हुई तेज बारिश में उसका कच्चा मकान भरभराकर गिर गया.

ये भी पढ़े-  अमृत महोत्सव : शतरंज ओलंपियाड प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

जिसके चलते वह अपने पुत्रों सहित उसमे दबने से बाल बाल बच गई परंतु उसका गृहस्थी का सामान उसके नीचे दब गया जिसके कारण वह बहुत परेशान है वहीं सूचना मिलने पर लेखपाल हरीराम ने मौके पर पहुंचकर जांच रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेजने की बात कही।इस बाबत ग्राम प्रधान रामकिशोर ने बताया कि महिला का नाम आवास की सूची में भेज दिया गया है तथा शीघ्र ही आवास दिलाया जायेगा वहीं लेखपाल हरीराम ने भी जांच रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेजने तथा महिला को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराए जाने की बात कही है।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

युवक को जहरीले कीड़े ने डसा,हालत गंभीर

पुखरायां।कानपुर देहात के मूसानगर थाना क्षेत्र के सरौटा द्वितीय में एक युवक को जहरीले कीड़े ने डस लिया।जिसे पुखरायां सीएचसी… Read More

2 hours ago

कानपुर देहात में दो अज्ञात बाइक सवारों ने बुजुर्ग से की 7400 रुपए की टप्पेबाजी

पुखरायां।कानपुर देहात में टप्पेबाजी का एक मामला सामने आया है।डेरापुर थाना क्षेत्र में बाइक सवार दो बदमाशों ने एक बुजुर्ग… Read More

2 hours ago

मन की बात सुनने के बाद ग्रामीणों ने पानी की समस्या को लेकर किया प्रदर्शन

कानपुर देहात:  कानपुर देहात के गिरधरपुर गांव में आज एक अनोखा नजारा देखने को मिला। प्रधानमंत्री के 'मन की बात'… Read More

3 hours ago

कानपुर देहात में यमुना का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन ने जारी किया बाढ़ अलर्ट

कानपुर देहात: कानपुर देहात में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट हो गया है।… Read More

3 hours ago

दो साल में टेट करो पास वरना जबरन होगा रिटायरमेंट

कानपुर देहात। सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले ने देशभर के लाखों शिक्षकों की नींद उड़ा दी है। कोर्ट ने आदेश… Read More

3 hours ago

कानपुर देहात ने ट्रैक्टर की टक्कर से भाजपा जिला मंत्री की मौत,परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है।भाजपा जिलामंत्री शिवपाल सिंह की ट्रैक्टर की टक्कर से मौत हो गई।हादसे… Read More

3 hours ago

This website uses cookies.