लखनऊउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

विधानसभा उपाध्यक्ष पद के लिए नितिन अग्रवाल को भाजपा का समर्थन, सपा से नरेन्द्र सिंह वर्मा

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे राजेश अग्रवाल के त्यागपत्र देने के कारण रिक्त उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष का पद अब भरा जाएगा। इसके लिए सोमवार को विधानसभा के विशेष सत्र में मतदान होगा।

लखनऊ,अमन यात्रा । उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे राजेश अग्रवाल के त्यागपत्र देने के कारण रिक्त उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष का पद अब भरा जाएगा। इसके लिए सोमवार को विधानसभा के विशेष सत्र में मतदान होगा। रविवार को इसके लिए भारतीय जनता पार्टी की ओर से हरदोई से विधायक नितिन अग्रवाल और समाजवादी पार्टी से सीतापुर के महमूदाबाद से विधायक नरेन्द्र सिंह वर्मा ने नामांकन पत्र दाखिल किया है।

उत्तर प्रदेश विधानमंडल के सत्रहवें विधानसभा के उपाध्यक्ष पद के लिए आज समाजवादी पार्टी से विधायक नितिन अग्रवाल ने भारतीय जनता पाटी के समर्थन से तथा समाजवादी पार्टी के विधायक नरेन्द्र सिंह वर्मा ने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के रूप में अपना-अपना नामांकन दाखिल किया।भारतीय जनता पार्टी ने उपाध्यक्ष पद के लिए समाजवादी पार्टी के विधायक नितिन अग्रवाल को मैदान में उतारा है। समाजवादी पार्टी ने नितिन का चुनाव निर्विरोध नहीं होने देने का फैसला किया है। समाजवादी पार्टी ने इसके लिए सीतापुर के महबूदाबाद से विधायक पूर्व मंत्री नरेन्द्र वर्मा को मैदान में उतारकर उनका नामांकन कराया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में नितिन अग्रवाल ने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपाध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा इनके नामांकन के दौरान प्रदेश के संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना, विधि मंत्री ब्रजेश पाठक, श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य, एमएसएमई मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह, जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह व भाजपा के कई विधायक मौजूद थे। नामांकन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा विधानसभा उपाध्यक्ष का पद विपक्ष के सबसे बड़े दल का होता है। विपक्ष तो इस पद के लिए अपना कोई प्रत्याशी नहीं दे पाया। हमने सबसे बड़े विपक्षी दल के नितिन अग्रवाल को अपना प्रत्याशी बनाया है।

समाजवादी पार्टी के नरेन्द्र वर्मा ने विधान भवन के राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन सभागार में विधानसभा उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया। उन्होंने नामांकन पत्र प्रमुख सचिव विधान सभा प्रदीप कुमार दुबे के समक्ष प्रस्तुत किया। उनके साथ विधानसभा में नेता विरोधी दल रामगोविंद चौधरी, सपा के प्रदेश अध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य नरेश चंद्र उत्तम व कई पार्टी विधायक मौजूद थे। नरेन्द्र सिंह वर्मा के साथ नामांकन के दौरान बसपा के छह बागी विधायक भी आए थे।

jagran

नामांकन पत्र प्रस्तुत करने के बाद नरेन्द्र सिंह वर्मा ने कहा कि संसदीय परंपराओं के अनुरूप विधानसभा उपाध्यक्ष का पद सदन में सबसे बड़े विपक्षी दल का होता है। जहां तक मेरी जानकारी है उत्तर प्रदेश में विधानसभा उपाध्यक्ष पद के लिए आज तक चुनाव नहीं हुआ। नितिन अग्रवाल मेरे छोटे भाई हैं लेकिन वह भाजपा में हैं। सत्ता पक्ष रोज नई नजीर पेश कर रहा है, संवैधानिक परंपराओं और मर्यादाओं को तोड़ मरोड़ रहा है। मुझे भरोसा है कि यदि निर्वाचन की नौबत आती है तो विधानसभा के सदस्य अंतरात्मा की आवाज पर मुझे वोट देंगे।

उत्तर प्रदेश विधानसभा उपाध्यक्ष के लिए भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी के रूप में हरदोई सदर ने विधायक नितिन अग्रवाल ने नामांकन किया है। इनके खिलाफ समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपाध्यक्ष पद के लिए विधायक नरेन्द्र सिंह वर्मा का नामांकन कराया है। विधान भवन में पहुंचकर नरेन्द्र वर्मा ने भी आज अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। उत्तर विधानसभा में भाजपा का पूर्ण बहुमत होने से अखिलेश यादव सरकार में मंत्री रहे हरदोई सदर से विधायक नितिन अग्रवाल का उत्तर प्रदेश विधानसभा उपाध्यक्ष बनना तय है। नितिन के विधानसभा उपाध्यक्ष बनने से लंबे अरसे के बाद हरदोई जनपद को लालबत्ती मिलेगी। नितिन अग्रवाल को कैबिनेट मंत्री का दर्ज मिलेगा।

विधानसभा उपाध्यक्ष पद के चुनाव में समाजवादी पार्टी ने नरेन्द्र सिंह वर्मा के रूप में अपना उम्मीदवार खड़ा किया है। इस पद के लिए भाजपा भी हरदोई के विधायक नितिन अग्रवाल को चुनाव मैदान में उतार रही है। समाजवादी पार्टी ने नितिन अग्रवाल का निर्वाचन निर्विरोध नहीं होने देने का फैसला किया है। पार्टी ने शनिवार को सीतापुर की महमूदाबाद सीट से छह बार के विधायक नरेन्द्र सिंह वर्मा को टिकट दिया है। उन्होंने रविवार को दिन में 11 बजे नामांकन किया। नरेन्द्र सिंह वर्मा का नामांकन होने के बाद रविवार को दो बजे समाजवादी पार्टी ने अपने सभी विधायकों की बैठक बुलाई है।

jagran

विधानसभा उपाध्यक्ष का चुनाव 18 अक्टूबर को होना है। इसके लिए नामांकन रविवार को 11 से एक बजे तक होना था। भाजपा उपाध्यक्ष पद पर हरदोई के सपा विधायक नितिन अग्रवाल को खड़ा कर रही है। मार्च 2017 में समाजवादी पार्टी के टिकट से तीसरी बार चुनाव जीतने वाले नितिन अग्रवाल पिता नरेश अग्रवाल के साथ मार्च 2018 में भाजपा में शामिल हो गए थे। उन पर राज्यसभा चुनाव में क्रास वोटिंग के भी आरोप हैं। इसी आधार पर उनकी विधानसभा से सदस्यता खत्म कराने के लिए सपा विधानमंडल दल के नेता राम गोविंद चौधरी ने विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष याचिका दाखिल की थी, किंतु यह याचिका पिछले दिनों खारिज हो गई थी। विधानसभा में उपाध्यक्ष का पद चूंकि विपक्ष को देने की परंपरा है, इसलिए भाजपा तकनीकी रूप से सपा के विधायक नितिन को उपाध्यक्ष बनाना चाह रही है। इससे कहने को उपाध्यक्ष का पद विपक्ष का हो जाएगा साथ ही भाजपा इसके जरिए वैश्य समुदाय को भी साध लेगी।

भाजपा की नितिन अग्रवाल के निर्विरोध निर्वाचन की रणनीति पर समाजवादी पार्टी ने पानी फेर दिया है। सपा ने शनिवार को महमूदाबाद सीट से विधायक व तीन बार मंत्री रह चुके नरेन्द्र सिंह वर्मा को प्रत्याशी बनाया। दिया है। नरेन्द्र सिंह वर्मा की कुर्मी मतदाताओं में गहरी पैठ है। पिछड़ी जाति का उम्मीदवार उतारकर सपा यह संदेश देने की कोशिश कर रही है कि उपाध्यक्ष का पद पिछड़ी जाति को मिलना चाहिए। सपा के अब इस निर्णय से उपाध्यक्ष पद का चुनाव रोचक हो गया है।

pranjal sachan
Author: pranjal sachan

कानपुर ब्यूरो चीफ अमन यात्रा


Discover more from अमन यात्रा

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

pranjal sachan

कानपुर ब्यूरो चीफ अमन यात्रा

Related Articles

AD
Back to top button

Discover more from अमन यात्रा

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading