विधायक भोगनीपुर विनोद व जिलाधिकारी जेपी सिंह ने दिव्यांगजों को वितररित किये यूडीआईडी प्रमाण पत्र

भोगनीपुर विधायक विनोद कटियार व जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में तहसील भोगनीपुर परिसर मे आयोजित दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र कैम्प का आयोजन किया गया। इस कैम्प में जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी गिरिजा शंकर सरोज ने बताया कि कैम्प में करीब 91 दिव्यांगजनों का दिव्यांगता प्रमाण पत्र हेतु रजिस्ट्रेशन कराया गया है।

कानपुर देहात,हिमांशु श्रीवास्तव  :  भोगनीपुर विधायक विनोद कटियार व जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में तहसील भोगनीपुर परिसर मे आयोजित दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र कैम्प का आयोजन किया गया। इस कैम्प में जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी गिरिजा शंकर सरोज ने बताया कि कैम्प में करीब 91 दिव्यांगजनों का दिव्यांगता प्रमाण पत्र हेतु रजिस्ट्रेशन कराया गया है। जिलाधिकारी, विधायक एवं पुलिस अधीक्षक ने 15 दिव्यांगजनों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र (यूडीआईडी कार्ड) वितरित किये। जिलाधिकारी ने जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी को निर्देशित किया कि कैम्प में आये हुए समस्त दिव्यांगजनों का यूडीआईडी कार्ड बनवाये, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न की जाये तथा सभी दिव्यांगजनों की जो समस्या है उसका निस्तारण कराया जाये, उनके राशन कार्ड, पेंशन, सहायक उपकरण इत्यादि का भी अवलोकन कर लिया जाये।
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी, सीएमओ डा0 एके सिंह, उप जिलाधिकारी भोगनीपुर अजय कुमार राय, जिला सूचना अधिकारी नरेन्द्र मोहन आदि अधिकारीगण व लाभार्थीगण उपस्थित रहे।
Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

प्रवीण यादव बने सपा अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय सचिव

सुनीत श्रीवास्तव, कानपुर देहात: भोगनीपुर तहसील के सरायं गाँव निवासी प्रवीण कुमार यादव को समाजवादी…

11 hours ago

बील्हापुर के ग्राम प्रधान को लाल किले पर सम्मान, बील्हापुर बनी आदर्श पंचायत

कानपुर देहात: अमरौधा विकासखंड क्षेत्र के ग्राम बील्हापुर के ग्राम प्रधान मुसर्रत खाँ को 15…

12 hours ago

जिलाधिकारी का कड़ा आदेश: अब अधिकारी रोज 10 से 12 बजे तक सुनेंगे जनता की फरियाद

कानपुर देहात: जिलाधिकारी कपिल सिंह ने आज कलेक्ट्रेट स्थित मां मुक्तेश्वरी देवी सभागार में कर-करेत्तर…

12 hours ago

बरौर कस्बे में भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा रैली

पुखरायां। कानपुर देहात में आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान 2025…

13 hours ago

तिरंगे की रोशनी से जगमगाएगा कानपुर, सबसे अच्छी सजावट पर मिलेंगे इनाम

कानपुर नगर: इस स्वतंत्रता दिवस पर कानपुर शहर पूरी तरह से देशभक्ति के रंग में…

13 hours ago

हर घर तिरंगा अभियान: वन विभाग ने निकाली मोटरसाइकिल रैली, देशप्रेम का संदेश

कानपुर देहात: स्वतंत्रता दिवस 2025 से पहले, 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत कानपुर देहात…

14 hours ago

This website uses cookies.