G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात। मिशन रोजगार अन्तर्गत उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के द्वारा निष्पक्ष, पारदर्शी प्रक्रिया से चयनित अवर अभियंता, संगणक एवं फोरमैन का नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम प्रदेश स्तर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा किया गया।
इसी क्रम में जनपद कानपुर देहात के ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग में अवर अभियन्ता के पद पर नवचयनित अनुप्रिया गुप्ता को नियुक्ति पत्र विधायक रसूलाबाद पूनम संखवार, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अतिम कुमार के द्वारा विकास भवन सभागार में दिया गया।
नवचयनित को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि आपकी कड़ी मेहनत, लगन व मा0 मुख्यमंत्री जी के निष्पक्ष एवं पारदर्शी चयन प्रक्रिया से आप सबको यह रोजगार प्राप्त हुआ है। अवर अभियन्ता का पद महत्वपूर्ण पद है, अपने कार्य को पूरी ईमानदारी से करें, सेवा के दौरान निष्पक्ष होकर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। विधायक, अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने नव चयनित को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के द्वारा नव चयनितों के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम व संबोधन के सजीव प्रसारण को विधायक, अपर जिलाधिकारी प्रशासन, जनप्रतिनिधिगणों व नवचयनित के द्वारा देखा एवं सुना गया।
इस मौके पर जनप्रतिनिधिगण,परियोजना निदेशक वीरेन्द्र सिंह, उप कृषि निदेशक रामबचन राम, अधिशासी अभियन्ता ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग तथा नव चयनित अवर अभियन्ता आदि उपस्थित रहे।
राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More
कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More
मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More
कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गजनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में खेत में काम करते… Read More
सुप्रीम कोर्ट की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को शिक्षकों के लिए अनिवार्य किए जाने संबंधी निर्णय पर मुख्यमंत्री… Read More
लखनऊ/ कानपुर देहात। सेवारत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनिवार्य की गई टीईटी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने… Read More
This website uses cookies.