बांदा

विधि की पढ़ाई में युवतियां को मिले पचास प्रतिशत आरक्षण

भारत के राष्ट्रीय विधि विश्व विद्यालयों में कानून की पढ़ाई में प्रवेश के लिए लड़कियों को 50प्रतिशत आरक्षण के साथ ही साथ ट्यूशन फीस में 50प्रतिशत छूट दिए जाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक कुमार त्रिपाठी ने भारत सरकार के कानून मंत्री किरण रिजुजू को पत्र भेजा था।

बांदा,अमन यात्रा। भारत के राष्ट्रीय विधि विश्व विद्यालयों में कानून की पढ़ाई में प्रवेश के लिए लड़कियों को 50प्रतिशत आरक्षण के साथ ही साथ ट्यूशन फीस में 50प्रतिशत छूट दिए जाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक कुमार त्रिपाठी ने भारत सरकार के कानून मंत्री किरण रिजुजू को पत्र भेजा था। भेजे गए पत्र पर भारत सरकार ने सुझावों पर समीक्षा करते हुए कानून मंत्री की ओर से  डाक्टर अमित त्यागी असिस्टेंट लीगल एडवाइजर न्याय मंत्रालय शास्त्री भवन नई दिल्ली ने पत्र भेजते हुए अवगत कराया है कि पत्र को सचिव बार काउंसिल आफ इंडिया नई दिल्ली, कुलवंत सिंह साहनी सेक्शन ऑफिसर न्याय मंत्रालय नई दिल्ली, संयुक्त सचिव डिपार्टमेंट आफ हायर एजुकेशन शिक्षा मंत्रालय शास्त्री भवन नई दिल्ली को भेजा गया है। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष और अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष अशोक त्रिपाठी जीतू ने बताया कि सम्पूर्ण भारत वर्ष में विधि के लिए नेशनल लॉ  यूनिवर्सिटी में वर्तमान समय में अलग अलग राज्यों द्वारा अपने हिसाब से फीस जमा कराई जा रही है। जब की विश्व विद्यालय अनुदान आयोग के द्वारा बनाए गए नियम लागू नहीं है जिससे एक रुपता नही है। विसंगतियां दूर हो जाती हैं तो कानून के क्षेत्र में पढ़ाई करने वाली लड़कियों को ज्यादा सुविधा मिलेगी। और एन एल यू में लड़कियों के लिए एक समान रूप से अभी जातियों को 50 प्रतिशत आरक्षण मिले और ट्यूशन फीस में भी 50प्रतिशत छूट दी जाएगी तो विधि और कानून के क्षेत्र में बेटियो बहनों की भागीदारी बढ़ेगी।

 

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

कानपुर देहात: भाई ने पैसों के लिए की मां की हत्या,आरोपी फरार

राजपुर, कानपुर देहात - राजपुर कस्बे में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है।जहाँ एक…

15 hours ago

रनिया के कॉलेज में ‘मिशन शक्ति’ की गूंज: छात्रों को बताया साइबर अपराध से लड़ने का तरीका

कानपुर देहात, रनियां: रनिया के ओंकारेश्वर इंटर कॉलेज में आज का दिन बेहद खास रहा।…

16 hours ago

रनियां: बंद पड़ी फैक्ट्री में मिला अज्ञात शव, हत्या की आशंका

कानपुर देहात: रनियां थाना क्षेत्र के चिटिकपुर में एक बंद पड़ी सरिया फैक्ट्री में आज…

16 hours ago

उर्वरक केंद्रों पर उप कृषि निदेशक का छापा, खाद वितरण में गड़बड़ी पर लगाई फटकार

कानपुर नगर: किसानों को समय पर और सही दाम पर खाद मिले, यह सुनिश्चित करने…

17 hours ago

पुखरायां में छात्र ने लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी

कानपुर देहात: भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के पुखरायां कस्बे में आज एक दुखद घटना सामने आई,…

17 hours ago

रसूलाबाद में लाखों की चोरी: घर में सेंधमारी कर उड़ाए जेवर और नगदी

कानपुर देहात: रसूलाबाद थाना क्षेत्र के पम्मापुरा गांव में चोरों ने एक घर को निशाना…

17 hours ago

This website uses cookies.