G-4NBN9P2G16
अनिल श्रीवास्तव, उरई। अपनी मनमानी के चलते सुर्खियों में रहने वाले विधुत विभाग का एक और कारनामा सामने आया है। अपने चहेते व्यक्ति को लाभ पहुंचाने के लिए विभाग के जिम्मेदार कर्मचारियों ने एक उपभोक्ता के घर के बाहर निकली नाली में ही लोहे का विधुत पोल गाड़ दिया। मामले की शिकायत को हफ़्तों बीत जाने के बाद भी विभाग ने इस बाबत कोई कार्यवाही नहीं की है। जिससे पीड़ित काफी परेशान है।
मामला उरई क्षेत्र के जालौन चुंगी के समीप पटेल नगर श्रीहरि होटल के पीछे की बस्ती का है। जहां की निवासी कुसमा देवी ने बीती 13 अप्रैल को विधुत विभाग के उपखंड अधिकारी को शिकायती पत्र सौपकर बताया था कि मुहल्ले में विभाग के द्वारा लोहे के विधुत पोल गाड़े जा रहे हैं। विभागीय लोगो द्वारा उनके घर के बाहर से निकली नाली में ही विधुत पोल गाड़ दिया गया। जिससे पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। वहीं लाइन खिंचने के बाद पोल में करंट आने का भी खतरा है। मामले को लेकर जेई सुमित साहू ने मौके का मुआयना भी किया था। और पोल को गलत तरीके से लगा हुआ बताया था। वावजूद इसके अभी तक विभाग द्वारा मामले में कोई कार्यवाही नहीं की गई और न ही विधुत पोल हटाया गया। विभागीय सूत्रों की माने तो विधुत विभाग द्वारा गुजरात की मोंटी कार्लो कम्पनी को विधुत पोल लगाने का ठेका दिया गया है। कम्पनी अपने मनमाने तरीके से जहां तहां मानक विहीन पोल लगा रही है। इतना ही जिस व्यक्ति को अपने मकान के सामने पोल न लगवाना हो तो उससे सुविधा शुल्क लेकर दूसरे व्यक्ति के घर मकान व दरवाजे के सामने ही पोल गाड़ दिया जाता है। कार्यदायी संस्था की निगरानी करने वाला भी कोई नही है। जिससे संस्था मनमानी पर उतारू है।
कम्पनी का ठेकेदार मनमानी पर उतारू, सुविधा शुल्क लेकर कर रहा कार्य
उरई। विधुत विभाग के साथ कार्य करने वाली कार्यदायी संस्था मोंटी कार्लो का एक चर्चित ठेकेदार मनमानी से बाज नहीं आ रहा है। ठेकेदार उसी घर के समीप किराए पर रहता है जहां नाली में विधुत पोल गाड़ दिया गया। स्थानीय लोगो की माने तो मोहल्ले के ही एक व्यक्ति से सुविधा शल्क लेकर ठेकेदार ने उक्त कारनामे को अंजाम दिया है। जो कि पूर्णतः उस व्यक्ति के इशारे पर कार्य कर रहा है। ठेकेदार की कारगुजारी से स्थानीय लोग काफी परेशान हैं।
पुखरायां।कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के झींझक रोड पर दया गांव की तरफ जाने वाली बंबी में मंगलवार को… Read More
लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More
पुखरायां।कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।सिकंदरा थाना क्षेत्र के रसधान कस्बे में एक 16 वर्षीय किशोर ने… Read More
कानपुर देहात: अकबरपुर-रनिया विधानसभा क्षेत्र की राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के प्रयासों से रनिया और रूरा नगर पंचायत को जल निकासी… Read More
कानपुर देहात: जिले के सैंथा स्थित जनतंत्र इंटर कॉलेज के व्यायाम शिक्षक एवं क्रीड़ा सचिव संजय कुमार मिश्रा का चयन… Read More
कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के गांव रतवा मौजा नाही जूनिया से बीती रविवार से लापता दो नाबालिक सगी… Read More
This website uses cookies.