विभागों से 30 नवंबर तक मांगा गया वर्ष 2024-25 का बजट अनुमान

प्रदेश के वित्त विभाग ने सभी विभागों से वर्ष 2024-25 के लिए बजट अनुमान मांगे हैं। विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव और सचिव को इस संबंध में दिशानिर्देश जारी करते हुए कहा गया है कि 30 नवंबर तक अनिवार्य रूप से बजट अनुमान भेज दिया जाए।

लखनऊ/कानपुर देहात। प्रदेश के वित्त विभाग ने सभी विभागों से वर्ष 2024-25 के लिए बजट अनुमान मांगे हैं। विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव और सचिव को इस संबंध में दिशानिर्देश जारी करते हुए कहा गया है कि 30 नवंबर तक अनिवार्य रूप से बजट अनुमान भेज दिया जाए। वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार ने सभी विभागों के प्रमुखों से कहा है कि अनुमानों को वास्तविकता के आधार पर तय कर बजट बनाएं।

फिजूलखर्ची को रोकने के लिए नसीहत दी है। उन्होंने कहा है कि ऐसी योजनाओं पर फोकस करें जिसमें केंद्र या वाह्य सहायतित योजनाओं से धन की प्राप्ति ज्यादा होती है। उतनी ही राशि की मांग करें जो कम से कम व नितांत जरूरी हो। स्वीकृत राशि से अधिक खर्च को वित्तीय अनियमितता करार देते हुए इससे बचने को कहा है।

अनुमानों में एकमुश्त धन की व्यवस्था न करने के लिए कहा गया है। नए कार्यों की तुलना में अपूर्ण कार्यों के बजट को महत्व देने और पूंजीगत कार्यों के अनुदान में 30 फीसदी राशि की व्यवस्था करने के लिए कहा गया है। ऊर्जा, लोक निर्माण, सिंचाई, कृषि, शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करने के लिए कहा गया है। अनुपयोगी योजनाओं को खत्म करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की मांग पर परिषदीय विद्यालयों के समय में हुआ परिवर्तन

लखनऊ। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दिए गए ज्ञापन के…

2 hours ago

भोगनीपुर में 25 किसानों को मिला ‘कृषक दुर्घटना कल्याण योजना’ का लाभ

कानपुर देहात: भोगनीपुर तहसील के मीटिंग हॉल में आज शाम 4 बजे मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना…

5 hours ago

नाबालिग को भगाने वाला पॉक्सो एक्ट का आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया

कानपुर देहात: पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्रा के निर्देश पर कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण, विशेषकर…

5 hours ago

कानपुर देहात में 403 परिवारों को ₹19.51 करोड़ की ‘कृषक दुर्घटना’ सहायता

कानपुर देहात, 16 जून 2025: मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत आज कानपुर देहात…

5 hours ago

जनपद जेल में अपर्णा यादव का दौरा: महिला बंदियों को आत्मनिर्भरता की प्रेरणा

कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती अपर्णा यादव ने सोमवार को…

7 hours ago

कानपुर देहात: महिला आयोग उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने किया विभिन्न संस्थानों का निरीक्षण

कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष (उपमंत्री स्तर प्राप्त) श्रीमती अपर्णा यादव…

7 hours ago

This website uses cookies.