कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

विभिन्न समस्याओं को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ का प्रस्तावित धरना स्थगित 

रविवार को सार्वजनिक अवकाश होने के बावजूद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कानपुर देहात द्वारा कार्यालय को खुलवाकर लिखित पत्र के माध्यम से उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष बृजेश यादव एवं जूनियर शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अशोक सिंह राजावत को समस्याओं के निराकरण पर वार्ता हेतु बुलाया गया।

सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात। रविवार को सार्वजनिक अवकाश होने के बावजूद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कानपुर देहात द्वारा कार्यालय को खुलवाकर लिखित पत्र के माध्यम से उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष बृजेश यादव एवं जूनियर शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अशोक सिंह राजावत को समस्याओं के निराकरण पर वार्ता हेतु बुलाया गया।

बनी लिखित सहमति के उपरांत उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष बृजेश यादव के आवाहन पर बीएसए कार्यालय के व्याप्त भ्रष्टाचार एवं शिक्षकों की 21 सूत्री मांगों के निराकरण न होने तक धरना प्रदर्शन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के द्वारा मांग पत्र के अनुसार 18 बिंदुओं पर तत्काल निराकरण हेतु लिखित रूप से दिया गया। उक्त के आधार पर अग्रिम आदेशों तक स्थगित किया गया।

बैठक में प्रमुख रूप से उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष बृजेश यादव, जूनियर शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अशोक सिंह राजावत, शिक्षक कामता, जिला उपाध्यक्ष जैनेंद्र यादव, खंड शिक्षा अधिकारी राजपुर संजय गुप्ता आदि उपस्थित थे।

यह जानकारी अरुण कटियार जिला कोषाध्यक्ष एवं जिला मीडिया प्रभारी उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ कानपुर देहात द्वारा दी गई।

aman yatra
Author: aman yatra


Discover more from अमन यात्रा

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Related Articles

AD
Back to top button

Discover more from अमन यात्रा

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading