विवाहिता का शव फंदे से मिला लटका, परिवार हुआ फरार, लगा हत्या का आरोप

आंचल खरबंदा नाम की एक विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला है। मामला कानपुर के अशोक नगर का है। मृतका मसाला कारोबारी की पत्नी थी। मौत के बाद से पति, सास समेत पूरा परिवार घर छोड़कर फरार है। मायके वालों ने ससुरावालों पर हत्या का आरोप लगाया है।

कानपुर,अमन यात्रा :  आंचल खरबंदा नाम की एक विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला है। मामला कानपुर के अशोक नगर का है। मृतका मसाला कारोबारी की पत्नी थी। मौत के बाद से पति, सास समेत पूरा परिवार घर छोड़कर फरार है। मायके वालों ने ससुरावालों पर हत्या का आरोप लगाया है। उनकी सूचना पर नजीराबाद थाने पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।

दहेज के लिए पूरा परिवार करता था प्रताड़ित

काकादेव निवासी कारोबारी पवन ग्रोवर ने बताया कि उन्होंने फरवरी 2019 में बेटी आंचल खरबंदा (26) की शादी अशोक नगर निवासी मसाला कारोबारी सूर्यांश खरबंदा से की थी। आरोप है कि शादी के बाद से दहेज की मांग को लेकर सूर्यांश के साथ ही पूरा परिवार प्रताड़ित करता था। इसके साथ ही अन्य महिलाओं से उसके संबंध थे। इसका विरोध करने पर मारता-पीटता था। गत शुक्रवार को भी सूर्यांश ने आंचल को मारा-पीटा था। आंचल ने घर पर फोन करके रो-रो कर पूरा मामला बताया था।

नौकरानी ने बताया कि सूर्यांश खरबंदा आंचल को कमरे में बंद करके पीटते थे।

1 साल के बच्चे को छोड़ पति और पूरा परिवार फरार

देर रात आंचल का कई बार कॉल करने के बाद भी फोन नहीं उठा तो मायके वाले घर पहुंचे। मेन गेट खुला हुआ था और आंचल का शव उसके कमरे में फंदे से लटकता मिला। सास निशा और पति समेत अन्य लोग घर छोड़कर निकले। एक साल का बच्चा घर में नौकरानी के पास मिला। पवन की सूचना पर नजीराबाद थाने का फोर्स, डीसीपी साउथ और फोरेंसिक टीम मौके पर जांच करने पहुंची।

आंचल की मां ने बताया कि दामाद सूर्यांश ने बेटी को धमकी दी थी कि घर छोड़ दो नहीं तो तुम्हारी अर्थी ही उठेगी…। डीसीपी साउथ रवीना त्यागी ने बताया कि तहरीर के आधार पर ससुराल वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। आरोपी ससुराल वालों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

दूसरी लड़कियों को लेकर हर दिन होती थी मारपीट

पूछताछ के दौरान नौकरानी ने बताया कि सूर्यांश खरबंदा भाभी को कमरे में बंद करके पीटते थे। पूरे घर में रिमोट वाले दरवाजे लगे हुए थे। दरवाजों को लॉक कर देते थे। घर के ग्राउंड फ्लोर पर दूसरी लड़कियां उनसे मिलने आती थीं। इसी बात का विरोध करने पर आए दिन मारपीट करते थे।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

बरौर कस्बे में भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा रैली

पुखरायां। कानपुर देहात में आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान 2025…

59 minutes ago

तिरंगे की रोशनी से जगमगाएगा कानपुर, सबसे अच्छी सजावट पर मिलेंगे इनाम

कानपुर नगर: इस स्वतंत्रता दिवस पर कानपुर शहर पूरी तरह से देशभक्ति के रंग में…

1 hour ago

हर घर तिरंगा अभियान: वन विभाग ने निकाली मोटरसाइकिल रैली, देशप्रेम का संदेश

कानपुर देहात: स्वतंत्रता दिवस 2025 से पहले, 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत कानपुर देहात…

1 hour ago

बसपा नेता जीतेंद्र संखवार ने जताया शोक, मृतक कार्यकर्ता के परिजनों को दिया ढांढस

कानपुर देहात: भोगनीपुर विधानसभा क्षेत्र के अल्लापुर गांव में बीते शनिवार को बहुजन समाज पार्टी…

2 hours ago

कानपुर देहात: मंगलपुर में दो घरों से लाखों की चोरी, तीसरे घर में नाकाम कोशिश

कानपुर देहात: मंगलपुर थाना क्षेत्र के मड़ौली गांव में रविवार रात चोरों ने दो घरों…

2 hours ago

कानपुर देहात: थाना समाधान दिवस पर डीएम-एसपी ने सुनी जनता की समस्याएं, दिया सख्त निर्देश

कानपुर देहात, 11 अगस्त: जनता की परेशानियों को सीधे सुनने और उनका समाधान करने के…

2 hours ago

This website uses cookies.