G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, आराेप – बिना सूचना के जलाया शव

रसूलाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव निवासी एक विवाहिता की मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई।वहीं महिला के पति और ससुराली जनो ने बिना पुलिस को सूचना दिए देर रात्रि महिला के शव को जला दिया।

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। रसूलाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव निवासी एक विवाहिता की मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई।वहीं महिला के पति और ससुराली जनो ने बिना पुलिस को सूचना दिए देर रात्रि महिला के शव को जला दिया। इस दौरान पुलिस के पहुंचने की जानकारी मिलते ही महिला का पति परिवार सहित मौके से फरार हो गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम की मदद से जल चुके महिला के शव के अवशेष एकत्र कर साक्ष्य जुटाए हैं।मृतक महिला के अवशेषों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।फरार पति और ससुरालिजनों की तलाश जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के परसौरा निवासी सोनू पाल ने चार माह पूर्व बिहार की रहने वाली एक युवती सरोजनी उम्र 25 वर्ष से शादी कर ली थी और उसे घर ले आया था।दोनों गांव में रह रहे थे।देर रात्रि संदिग्ध हालत में सरोजनी की मृत्यु हो गई।पति सोनू व अन्य परिवार के लोग गांव के बाहर उसका अंतिम संस्कार करने के लिए ले गए।इसी बीच किसी ने डायल 112 पर सूचना दे दी।मौके पर जब तक पुलिस पहुंची तब तक परिवार के लोग मौके से भाग निकले।

पुलिस ने अंत्येष्टि स्थल से शव के जले हुए अवशेष कब्जे में लिए हैं।साथ ही फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए।क्षेत्राधिकारी रसूलाबाद तनु उपाध्याय ने बताया कि डायल 112 पर सूचना प्राप्त हुई थी।सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची लेकिन इससे पहले ही महिला के पति व ससुरालीजनो द्वारा मृतका का अंतिम संस्कार कर दिया गया था।ससुरालीजन मौके से फरार हो चुके थे।महिला का शव लगभग 80 प्रतिशत जल चुका था।

फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर महिला के अवशेषों को एकत्र कर लिया गया है।अवशेषों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।मृतिका बिहार प्रदेश की रहने वाली है।उसके परिजनों से संपर्क किया जा रहा है।जांच कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

रसूलाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में बंबी में मिला युवक का शव,फैली सनसनी

पुखरायां।कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के झींझक रोड पर दया गांव की तरफ जाने वाली बंबी में मंगलवार को… Read More

23 minutes ago

यूपी में शीर्ष स्तर पर कई आईएएस अधिकारियों के तबादले

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More

25 minutes ago

कानपुर देहात में किशोर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,परिजनों में मचा कोहराम पुलिस जांच में जुटी

पुखरायां।कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।सिकंदरा थाना क्षेत्र के रसधान कस्बे में एक 16 वर्षीय किशोर ने… Read More

25 minutes ago

राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के प्रयासों से रनिया-रूरा को मिली एक-एक करोड़ की सौगात

कानपुर देहात: अकबरपुर-रनिया विधानसभा क्षेत्र की राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के प्रयासों से रनिया और रूरा नगर पंचायत को जल निकासी… Read More

49 minutes ago

कानपुर देहात के संजय कुमार मिश्रा बने प्रदेशीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के रेफरी

कानपुर देहात: जिले के सैंथा स्थित जनतंत्र इंटर कॉलेज के व्यायाम शिक्षक एवं क्रीड़ा सचिव संजय कुमार मिश्रा का चयन… Read More

1 hour ago

कानपुर देहात से लापता किशोरियों को पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर सकुशल किया बरामद

कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के गांव रतवा मौजा नाही जूनिया से बीती रविवार से लापता दो नाबालिक सगी… Read More

2 hours ago

This website uses cookies.