G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात

विवाहित महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में की आत्महत्या, पुलिस गुत्थी सुलझाने में जुटी

जैनपुर चौकी के अंतर्गत नवीपुर गजनेर रोड पर स्थित एक किराए के मकान में शनिवार शाम एक 35 वर्षीय विवाहित महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे के अंदर पंखे के सहारे दुपट्टे का फंदा लगाकर फांसी लगा ली।

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। जैनपुर चौकी के अंतर्गत नवीपुर गजनेर रोड पर स्थित एक किराए के मकान में शनिवार शाम एक 35 वर्षीय विवाहित महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे के अंदर पंखे के सहारे दुपट्टे का फंदा लगाकर फांसी लगा ली।जिसके चलते उसकी मृत्यु हो गई।सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल कर पंचनामा की विधिक कार्यवाही की है।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार रूरा थाना क्षेत्र के गेंदामऊ निवासिनी गीता कश्यप उम्र करीब 35 वर्ष पुत्री रामखिलावन की शादी करीब 14 वर्ष पूर्व कानपुर नगर के रेउना थाना अंतर्गत इछौली निवासी अनूप कश्यप पुत्र मुन्ना के साथ संपन्न हुई थी।वर्तमान में वह अपने चार पुत्रियों दिव्या 12 वर्ष,पायल 09 वर्ष,शिवांगी 07 वर्ष तथा राशि 06 वर्ष के साथ गजनेर थाने के सीधामऊ निवासी शुशील तिवारी पुत्र शिवदत्त् तिवारी के नवीपुर गजनेर रोड पर स्थित किराए के मकान में रह रही थी।पति अनूप सूरत में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है।शनिवार को जब सभी बच्चे स्कूल गए हुए थे तभी उसने संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे के अंदर पंखे के सहारे दुपट्टे का फंदा लगाकर फांसी लगा ली।जिसके चलते उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।घटना की सूचना थाना पुलिस को दी गई।सूचना मिलने पर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए।तत्पश्चात चौकी प्रभारी संजीव कुमार ने शव के पंचनामा की विधिक कार्यवाही की है।वहीं घटना की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंच चुके थे।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।पति अनूप को भी घटना की सूचना दे दी गई है।चौकी प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या मामला फांसी का प्रतीत होता है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मृत्यु का सटीक कारण पता चल सकेगा।अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के प्रयासों से रनिया-रूरा को मिली एक-एक करोड़ की सौगात

कानपुर देहात: अकबरपुर-रनिया विधानसभा क्षेत्र की राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के प्रयासों से रनिया और रूरा नगर पंचायत को जल निकासी… Read More

4 minutes ago

कानपुर देहात के संजय कुमार मिश्रा बने प्रदेशीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के रेफरी

कानपुर देहात: जिले के सैंथा स्थित जनतंत्र इंटर कॉलेज के व्यायाम शिक्षक एवं क्रीड़ा सचिव संजय कुमार मिश्रा का चयन… Read More

31 minutes ago

कानपुर देहात से लापता किशोरियों को पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर सकुशल किया बरामद

कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के गांव रतवा मौजा नाही जूनिया से बीती रविवार से लापता दो नाबालिक सगी… Read More

54 minutes ago

उत्तर प्रदेश में विश्वकर्मा पूजा को बंद रहेंगे स्कूल कॉलेज

राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More

3 hours ago

डीएम का आरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण, सात कर्मचारी नदारद

कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More

4 hours ago

संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में गिरी महिला को बचाने उतरा जेठ, दोनों की मौत

मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.