उरई : जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने अक्टूबर 2024 में प्रस्तावित विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वेक्टर जनित रोगों, संचारी रोगों एवं दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण और त्वरित उपचार राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है।
विगत वर्षों की भांति, वर्ष 2024 में भी संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान के तृतीय चरण की गतिविधियाँ विस्तृत कार्ययोजना बनाकर अक्टूबर 2024 में संपादित की जाएंगी। चिकित्सा अनुभाग-5, उ०प्र० शासन के शासनादेश दिनांक 17.09.2024 के अनुसार संचारी रोग नियंत्रण अभियान 01 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2024 तक और दस्तक अभियान 11 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2024 तक संपादित किया जाएगा।
शासनादेश दिनांक 17.09.2024 में स्थानीय निकायों पर संवेदीकरण बैठकें निर्धारित की गई हैं:
इसके अतिरिक्त, नगर विकास विभाग के कार्य एवं दायित्व के सम्बन्ध में विस्तृत दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि स्थानीय निकायों पर संवेदीकरण हेतु आवश्यक कार्यवाही कराते हुए निम्नलिखित बिन्दुओं पर ध्यान दिया जाएगा:
रिपोर्टिंग: नगरीय निकायों के अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में अभियान के दौरान किए गए कार्यों की रिपोर्ट प्रतिदिन निदेशक, स्थानीय निकाय निदेशालय, उ०प्र० लखनऊ को उपलब्ध कराएंगे। निदेशक, स्थानीय निकाय निदेशालय, उ०प्र० लखनऊ साप्ताहिक एवं अभियान समाप्ति पर उक्त रिपोर्ट को संकलित कर संचारी रोग इकाई, स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय को मेल आई०डी० idspup@gmail.com एवं aesjestate@gmail.com पर तथा शासन को उपलब्ध कराएंगे।
राजपुर, कानपुर देहात - राजपुर कस्बे में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है।जहाँ एक…
कानपुर देहात, रनियां: रनिया के ओंकारेश्वर इंटर कॉलेज में आज का दिन बेहद खास रहा।…
कानपुर देहात: रनियां थाना क्षेत्र के चिटिकपुर में एक बंद पड़ी सरिया फैक्ट्री में आज…
कानपुर नगर: किसानों को समय पर और सही दाम पर खाद मिले, यह सुनिश्चित करने…
कानपुर देहात: भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के पुखरायां कस्बे में आज एक दुखद घटना सामने आई,…
कानपुर देहात: रसूलाबाद थाना क्षेत्र के पम्मापुरा गांव में चोरों ने एक घर को निशाना…
This website uses cookies.