G-4NBN9P2G16
ब्रजेंद्र तिवारी, कानपुर देहात। समग्र शिक्षा अभियान समेकित शिक्षा के अंतर्गत 3 दिसंबर 2023 को विश्व दिव्यांग दिवस के उपलक्ष में दिव्यांग बच्चों हेतु बी आर सी अकबरपुर के प्रांगण में कीड़ा प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जनपद के सभी 10 विकास खण्डों के 150 से अधिक दिव्यांग बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती प्रतिमा पर खंड शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया गया।
तदोपरांत दिव्यांग बच्चों की रंगोली प्रतियोगिता, कुर्सी दौड़, चित्रकला प्रतियोगिता, सुलेख, रस्सा कसी, गणित दौड़, छूकर पहचानो प्रतियोगिता( दृष्टिबाधित बच्चों हेतु) आदि का आयोजन किया गया, जिसमें सुलेख प्रतियोगिता में आशा देवी रसूलाबाद से प्रथम, शरद सिंह डेरापुर द्वितीय, अमित पुखरायां अमरोहा तृतीय, चित्रकला में रौनक देवी प्रथम, ओमश्री डेरापुर द्वितीय, शिवानी अमरोहा तृतीय, छूकर पहचानो प्रतियोगिता (दृष्टि बाधित बच्चों हेतु) गुड़िया अकबरपुर प्रथम, सौम्या डेरापुर द्वितीय, आशुतोष डेरापुर तृतीया, गणित दौड़ में सक्षम मैथा प्रथम, राधिका अकबरपुर द्वितीय, आशा रसूलाबाद तृतीया, कुर्सी दौड़ में सक्षम मैथा तृतीय, सत्यम अमरोहा द्वितीय, अमित अमरोहा प्रथम, रास्ता कसी टीम बी विजेता रही, रंगोली प्रतियोगिता में नंदिनी अकबरपुर प्रथम, मिमरा अकबरपुर द्वितीय, दिव्या अकबरपुर तृतीया, नृत्य प्रतियोगिता में मिसी प्रथम, पूनम द्वितीय व सनी तृतीय रहे। गायन प्रतियोगिता में आशुतोष डेरापुर प्रथम, उजाला सरवन खेड़ा द्वितीय व रुद्र प्रताप सिंह रूरा अकबरपुर द्वारा तृतीय स्थान प्राप्त किया गया।
इस प्रकार प्रातः 10:00 बजे से कार्यक्रम प्रारंभ होकर साइन 4:00 बजे तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ इस कार्यक्रम में मनोज कुमार सिंह खंड शिक्षा अधिकारी, अकबरपुर एवं अजब सिंह खंड शिक्षा अधिकारी, रसूलाबाद उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन शिक्षक नवीन कुमार दीक्षित द्वारा किया गया तथा आयोजन कर्ता अश्वनी कुमार आनंद जिला समन्वयक समेकित शिक्षा द्वारा किया गया।
इस कार्यक्रम में अतहर सिद्दीकी, विमल कुमार, आशुतोष मिश्रा, संतोष मिश्रा, अभिषेक शुक्ला, प्रमोद कुमार तिवारी, पवन कुमार सिंह, अवधेश प्रताप सिंह, बालकृष्ण तिवारी, सुनैना वर्मा, बृजेश कुमार त्रिपाठी, अतुल तोमर, ऋषिकांत आर्य, सुरसरी प्रसाद पांडे, सरला देवी, शोभा देवी, गरिमा शुक्ला, प्रतिमा मिश्रा, सीमा मिश्रा, अजय गुप्ता, आशीष कुमार, अनुपम कुमार, रेखा वर्मा आदि बी आर सी स्टाफ नवज्योत सिंह ए आर पी द्वारा सहयोग दिया गया
कानपुर देहात में आज दोपहर एक सड़क हादसा हुआ। गजनेर थाना क्षेत्र के मूसानगर रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर… Read More
पुखरायां। कानपुर देहात के भोगनीपुर तहसील में आज आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में एडीएम प्रशासन दुष्यंत कुमार मौर्य ने जनशिकायतों… Read More
कानपुर देहात: स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित की जा रही 69वीं जनपदीय एवं मंडलीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए… Read More
कानपुर देहात: यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर के दृष्टिगत जिलाधिकारी कपिल सिंह के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व,… Read More
पुखरायां (कानपुर देहात) - रामस्वरूप ग्राम उद्योग परास्नातक महाविद्यालय, पुखरायां के प्राचार्य और इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. हरीश कुमार सिंह को… Read More
कानपुर देहात - कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के झींझक कस्बे में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां… Read More
This website uses cookies.