G-4NBN9P2G16

विश्व पृथ्वी दिवस परसीएसजेएमयू में एक्सपर्ट ने बतायी कानून की बारीकियां

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के अटल बिहारी बाजपेई स्कूल ऑफ लीगल स्टडीज में विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर शुक्रवार को संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसका विषय था “पृथ्वी का संरक्षणः वर्तमान वन एवं पर्यावरणीय विधियां”।

कानपुर,अमन यात्रा । छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के अटल बिहारी बाजपेई स्कूल ऑफ लीगल स्टडीज में विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर शुक्रवार को संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसका विषय था “पृथ्वी का संरक्षणः वर्तमान वन एवं पर्यावरणीय विधियां”। इसमें मुख्य अतिथि अरविंद कुमार यादव, प्रभागीय वन अधिकारी, कानपुर नगर व विशिष्ट अतिथि अनिल माथुर, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, कानपुर शामिल हुए।

मुख्य अतिथि अरविंद कुमार यादव ने वन अधिनियम 1927 के उद्देश्य सहित सभी संबंधित विधिक प्रावधानों पर चर्चा करते हुए न्यायालय के दृष्टिकोण पर प्रकाश डाला। विशिष्ट अतिथि अनिल माथुर, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, कानपुर ने जल अधिनियम 1974, वायु प्रदूषण अधिनियम 1981 तथा पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986 के प्रावधानों का उल्लेख किया। अधिकारी द्वय ने अपने अपने संबोधन के माध्यम से पर्यावरण कानूनों की व्याख्या करते हुए जोर डाला कि आने वाले समय में इस कानून का महत्व बढ़ता जायेगा। हम सभी को पर्यावरण कानूनों के बारे में जागरूक होना होगा, तभी जल, जंगल और जीवन को बचाया और सजीव रखा जा सकेगा।

इस मौके पर कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक, आयुर्वेदाचार्य डॉक्टर वंदना पाठक, अरविंद कुमार यादव, अनिल माथुर द्वारा विधि विभाग में वृक्षारोपण भी किया गया। इससे पूर्व प्रातः छात्र-छात्राओं द्वारा पृथ्वी को संरक्षित एवं सुरक्षित रखने के लिए वि.वि. के मुख्य द्वार से अटल बिहारी वाजपेई स्कूल ऑफ लीगल स्टडीज विभाग तक जागरुकता रैली निकाली गयी। रैली को डॉ. प्रवीण कटियार तथा विधि विभाग के निदेशक डॉ. शशिकांत त्रिपाठी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर डॉ. शशिकांत त्रिपाठी ने धरती को माता बताते हुए छात्रों को कम से कम एक पेड़ लगाने और उसे संरक्षित रखने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि द्वारा सभा में उपस्थित लोगो को इन्वेस्ट इन अवर प्लानेट थीम के अंतर्गत वृक्षारोपण के लिए संकल्प दिलाया गया। डॉ. पंकज द्विवेदी ने गणमान्य अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में डॉ. राहुल तिवारी, डॉ. प्रमोद कुमार, डॉ. स्मिता श्रीवास्तव, समीउद्दीन, प्रिया अवस्थी, स्मृति रॉय, अशोक कुमार, समरेंद्र तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

उत्तर प्रदेश में विश्वकर्मा पूजा को बंद रहेंगे स्कूल कॉलेज

राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More

50 minutes ago

डीएम का आरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण, सात कर्मचारी नदारद

कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More

1 hour ago

संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में गिरी महिला को बचाने उतरा जेठ, दोनों की मौत

मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More

3 hours ago

कानपुर देहात में दर्दनाक हादसा,रोटावेटर की चपेट में आकर युवक की मौत

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गजनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में खेत में काम करते… Read More

3 hours ago

बिग ब्रेकिंग: सेवारत शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से मुक्त करने में जुटी योगी सरकार

सुप्रीम कोर्ट की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को शिक्षकों के लिए अनिवार्य किए जाने संबंधी निर्णय पर मुख्यमंत्री… Read More

4 hours ago

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदर्शन और ज्ञापन का दिखा असर

लखनऊ/ कानपुर देहात। सेवारत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनिवार्य की गई टीईटी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.