कानपुर देहात, 2 फरवरी, 2025 – जिलाधिकारी आलोक सिंह के निर्देशन में आज विश्व वेटलैंड दिवस के अवसर पर औनाहा वन चेतना केंद्र में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम के अनुरूप, कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और वेटलैंड के महत्व पर प्रकाश डाला। साई किड्स एकेडमी, केसीएसपी मेमोरियल पब्लिक स्कूल और उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिठमारा के छात्रों ने लोक नृत्य, कठपुतली एक्ट और सामूहिक नृत्य के माध्यम से वेटलैंड के संरक्षण का संदेश दिया। छात्रों ने आद्र भूमि संरक्षण विषय पर एक वाद विवाद प्रतियोगिता में भी भाग लिया, जिसमें उन्होंने वेटलैंड के महत्व और इसके संरक्षण की आवश्यकता पर अपने विचार व्यक्त किए। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अनिल कुमार द्विवेदी, प्रभागीय वनाधिकारी कानपुर देहात ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि वेटलैंड जल संरक्षण के महत्वपूर्ण स्रोत हैं और इनका संरक्षण करना हम सबका नैतिक कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि वेटलैंड सबसे ज्यादा कार्बन का अवशोषण करते हैं, इसलिए इनका संरक्षण और सुरक्षा हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने छात्रों से अपने आस-पास के लोगों को भी वेटलैंड के महत्व के बारे में जागरूक करने का आह्वान किया।
जिला पंचायती राज अधिकारी विकास पटेल ने छात्रों को बताया कि वेटलैंड में सबसे अधिक जैव विविधता पाई जाती है, जो हमारे पर्यावरण के संतुलन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि वेटलैंड के संरक्षण के लिए हम सभी को आगे आना होगा। जिला पंचायत सदस्य रामजी अग्निहोत्री ने सभी को विश्व आद्र भूमि दिवस की शुभकामनाएं देते हुए जल का संरक्षण करने की अपील की।
कार्यक्रम का संचालन विवेक कुमार सैनी, जिला परियोजना अधिकारी जिला गंगा समिति और नवीन दीक्षित, सहायक अध्यापक द्वारा किया गया। इस अवसर पर महमूद खान, जिला पंचायत सदस्य परोख, मुख्तार अहमद, बड़ागांव प्रधान प्रतिनिधि, स्वामी दीन, क्षेत्रीय वनाधिकारी भोगनीपुर, इस्तकार अहमद, क्षेत्रीय वनाधिकारी डेरापुर, सर्वेश कुमार भदौरिया, क्षेत्रीय वनाधिकारी अकबरपुर, तौसीफ अहमद, क्षेत्रीय वनाधिकारी रसूलाबाद और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
यह कार्यक्रम वेटलैंड के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने और इसके संरक्षण के लिए लोगों को प्रेरित करने में अत्यंत सफल रहा। छात्रों और अतिथियों ने वेटलैंड के संरक्षण के लिए अपने विचार और सुझाव साझा किए, जो भविष्य में वेटलैंड के संरक्षण के लिए कार्य योजना बनाने में उपयोगी होंगे।
राजपुर, कानपुर देहात - राजपुर कस्बे में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है।जहाँ एक…
कानपुर देहात, रनियां: रनिया के ओंकारेश्वर इंटर कॉलेज में आज का दिन बेहद खास रहा।…
कानपुर देहात: रनियां थाना क्षेत्र के चिटिकपुर में एक बंद पड़ी सरिया फैक्ट्री में आज…
कानपुर नगर: किसानों को समय पर और सही दाम पर खाद मिले, यह सुनिश्चित करने…
कानपुर देहात: भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के पुखरायां कस्बे में आज एक दुखद घटना सामने आई,…
कानपुर देहात: रसूलाबाद थाना क्षेत्र के पम्मापुरा गांव में चोरों ने एक घर को निशाना…
This website uses cookies.