G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात

व्यापारी ने उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्र से मदद मांगी

पुखरायां के व्यापारी नितेश ओमर ने विगत 2 माह पूर्व हुई चोरी की घटना से उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्र को अवगत कराया। लगभग 50 लाख की चोरी होने के बावजूद पुलिस द्वारा कई आश्वासन दिए गए, लेकिन घटना का खुलासा नहीं हुआ।

सुनीत श्रीवास्तव, कानपुर देहात: पुखरायां के व्यापारी नितेश ओमर ने विगत 2 माह पूर्व हुई चोरी की घटना से उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्र को अवगत कराया। लगभग 50 लाख की चोरी होने के बावजूद पुलिस द्वारा कई आश्वासन दिए गए, लेकिन घटना का खुलासा नहीं हुआ। सीसीटीवी कैमरों से चोरों की फोटो भी पुलिस को मिल चुकी थी।

इसको लेकर पहले पुखरायां के स्टेशन तिराहे पर व्यापारी के समर्थन में एक बड़ा धरना हुआ था, लेकिन पुलिस द्वारा 1 सप्ताह का और समय मांगा गया। हालांकि, उस समय सीमा के बाद भी पुलिस इस मामले में कोई ठोस कदम नहीं उठा पाई।

दिनांक 11 जनवरी 2025 को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के अकबरपुर में हुए शपथ ग्रहण कार्यक्रम में कानपुर जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में पुखरायां नगर अध्यक्ष अमित मिश्र ने व्यापारी नितेश ओमर की बात माननीय प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्र जी से करवाई। प्रदेश अध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि वह इस मुद्दे को डीजीपी और मुख्यमंत्री के समक्ष उठाएंगे और एक सप्ताह के अंदर मामले में कार्रवाई करने की बात कही। उन्होंने यह भी कहा कि अगर आवश्यकता पड़ी तो मुख्यमंत्री के समक्ष मामले को रखा जाएगा और व्यापारी के हितों की सुरक्षा की जाएगी।

इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष ने इस घटना पर चर्चा भी की। बाद में व्यापारी नितेश ओमर ने जिलाध्यक्ष अनुभव अग्रवाल से मुलाकात की और कार्यवाही को आगे बढ़ाने पर चर्चा की। इस बैठक में जिलाध्यक्ष अनुभव अग्रवाल, पुखरायां नगर अध्यक्ष अमित मिश्रा, महामंत्री ध्रुव ओमर, युवा जिला उपाध्यक्ष अभिनव बंसल, प्रवक्ता शानू वर्मा, विवेक मिश्रा, शैलेन्द्र द्विवेदी, विनोद गुप्ता, राजेंद्र सिंह, कृष्णा ओमर, दिलीप कुमार उपस्थित रहे।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

उत्तर प्रदेश में विश्वकर्मा पूजा को बंद रहेंगे स्कूल कॉलेज

राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More

28 minutes ago

डीएम का आरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण, सात कर्मचारी नदारद

कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More

45 minutes ago

संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में गिरी महिला को बचाने उतरा जेठ, दोनों की मौत

मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More

2 hours ago

कानपुर देहात में दर्दनाक हादसा,रोटावेटर की चपेट में आकर युवक की मौत

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गजनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में खेत में काम करते… Read More

3 hours ago

बिग ब्रेकिंग: सेवारत शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से मुक्त करने में जुटी योगी सरकार

सुप्रीम कोर्ट की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को शिक्षकों के लिए अनिवार्य किए जाने संबंधी निर्णय पर मुख्यमंत्री… Read More

4 hours ago

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदर्शन और ज्ञापन का दिखा असर

लखनऊ/ कानपुर देहात। सेवारत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनिवार्य की गई टीईटी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने… Read More

4 hours ago

This website uses cookies.