G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात। ब्लॉक झींझक में बीईओ हेड टीचर बैठक खंड शिक्षा अधिकारी शैलेश द्विवेदी की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमे ब्लॉक की निपुण टीम एआरपी टीम द्वारा निपुण कार्ययोजना पर चर्चा की गई। बैठक का शुभारंभ खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। एआरपी आत्म प्रकाश मिश्रा द्वारा निपुण भारत मॉनिटरिंग सेंटर पर विद्यालय के डैश बोर्ड की स्थति के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
एआरपी आलोक गुप्ता और शशांक शेखर द्वारा पंजिकाओं के डिजिटलाइजेशन के संबंध में बताया गया। प्रेरणा पोर्टल पर डिजिटल रजिस्टर्ड नाम से मॉड्यूल विकसित किया गया। सभी प्रधानाध्यापको को जानकारी प्रदान कर मॉड्यूल के आधार पर आनलाईन उपस्थिति लगाने हेतु विस्तृत चर्चा की। ए आर पी आत्म प्रकाश मिश्रा ने दीक्षा एप के उपयोग और प्रशिक्षण की सम्पूर्ण जानकारी प्रदान की गई। समावेशी शिक्षा और सामुदायिक सहभागिता के संबंध में ए आर पी सूर्य प्रताप द्वारा विस्तृत चर्चा की और इस के महत्व को समझाया।
खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा शत प्रतिशत बालिका नामांकन, जीवन कौशल शिक्षा के महत्व को समझाया। इसके बाद खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा विकासखण्ड झींझक से राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा 2024 में चयनित छात्रों तथा उन विद्यालयों के प्रधानाध्यापको को सम्मानित किया गया ।खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा अपने सम्बोधन में सभी प्रधानाध्यापको को अपने कार्यों और दायित्वों का बोध हेतु प्रेरित किया गया एवं कार्यशैली में अनुशासन के महत्व को समझाया। छात्र उपस्थिति बढ़ाने हेतु विशेष अभियान चलाकर प्रयास करे। बैठक में मनजीत सिंह दीवान सिंह अनिरुद्ध सिंह विजय शर्मा अर्चना राधा सिंह चौहान सचिन शुक्ला सौरभ सिंह सहित सैकड़ो शिक्षक उपस्थित रहे।
राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More
कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More
मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More
कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गजनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में खेत में काम करते… Read More
सुप्रीम कोर्ट की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को शिक्षकों के लिए अनिवार्य किए जाने संबंधी निर्णय पर मुख्यमंत्री… Read More
लखनऊ/ कानपुर देहात। सेवारत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनिवार्य की गई टीईटी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने… Read More
This website uses cookies.