शहर में मिली मंदबुद्धि अज्ञात महिला ने दिया बच्ची को जन्म

रविवार की देर शाम शहर के कानपुर रोड स्थित जेके टावर के समीप एक मंदबुद्धि अज्ञात महिला को आने-जाने वाले लोगों ने प्रसव पीड़ा से तड़पते हुए देखा, जिस पर एंबुलेंस को बुलाया गया और अस्पताल में भर्ती कराया।

औरैया। रविवार की देर शाम शहर के कानपुर रोड स्थित जेके टावर के समीप एक मंदबुद्धि अज्ञात महिला को आने-जाने वाले लोगों ने प्रसव पीड़ा से तड़पते हुए देखा, जिस पर एंबुलेंस को बुलाया गया और अस्पताल में भर्ती कराया। महिला ने अस्पताल में नवजात बच्ची को जन्म दिया। जानकारी होने पर औरैया में तैनात एक होमगार्ड महिला ने नवजात बच्ची को गोद लेने की इच्छा प्रकट की, और वह अस्पताल आ गई। जहां पर कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद नवजात बच्ची को होमगार्ड महिला को सौंप दिया गया।
    एक मंदबुद्धि अज्ञात महिला रविवार की शाम प्रसव पीड़ा के चलते कानपुर रोड स्थित जेके टावर के समीप प्रसव पीड़ा से कराह रही थी। उसी समय आने-जाने वाले लोगों ने उपरोक्त महिला को देखा और इसके साथ ही सरकारी एंबुलेंस को बुलाकर उसे 50 शैय्या युक्त जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। जिला अस्पताल में महिला ने एक नवजात बच्ची को जन्म दिया। जो पूर्णतया स्वस्थ बताई जा रही है। इस आशय की जानकारी जब सदर कोतवाली औरैया में तैनात महिला होमगार्ड पिंकी देवी निवासी दिबियापुर को हुई , तो वह बच्ची को गोद लेने की इच्छा से अस्पताल पहुंच गई ,जहां पर कानूनी कार्रवाई को पूर्ण करते हुए अस्पताल प्रशासन के मौजूदगी में नवजात बच्ची को होमगार्ड महिला को सुपुर्द कर दिया गया। होमगार्ड महिला की लोग भूरि-भूरि प्रशंसा कर रहे थे। होमगार्ड महिला ने कहा कि उसे कन्या के रूप में लक्ष्मी प्राप्त हुई है। बताते चलें कि होमगार्ड महिला का पति आर्मी में कार्यरत है तथा उसके 2 पुत्र हैं। पुत्री नहीं होने के कारण महिला होमगार्ड ने नवजात बच्ची को गोद लेने का संकल्प किया। जिस पर सीएमएस डॉक्टर राजेश मोहन गुप्ता एवं स्टाफ तथा पुलिस की मौजूदगी में  उपरोक्त होमगार्ड महिला को सुपुर्द कर दिया गया।
Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया हरिशंकरी पौधरोपण

जालौन। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से जनपद में आज “एक पेड़ मां…

2 hours ago

जिलाधिकारी ने किया बघौरा कम्पोजिट विद्यालय का औचक निरीक्षण

जालौन। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने आज प्रातःकाल उच्च प्राथमिक बघौरा कम्पोजिट विद्यालय का औचक…

2 hours ago

कानपुर देहात: भाई ने पैसों के लिए की मां की हत्या,आरोपी फरार

राजपुर, कानपुर देहात - राजपुर कस्बे में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है।जहाँ एक…

17 hours ago

रनिया के कॉलेज में ‘मिशन शक्ति’ की गूंज: छात्रों को बताया साइबर अपराध से लड़ने का तरीका

कानपुर देहात, रनियां: रनिया के ओंकारेश्वर इंटर कॉलेज में आज का दिन बेहद खास रहा।…

19 hours ago

रनियां: बंद पड़ी फैक्ट्री में मिला अज्ञात शव, हत्या की आशंका

कानपुर देहात: रनियां थाना क्षेत्र के चिटिकपुर में एक बंद पड़ी सरिया फैक्ट्री में आज…

19 hours ago

उर्वरक केंद्रों पर उप कृषि निदेशक का छापा, खाद वितरण में गड़बड़ी पर लगाई फटकार

कानपुर नगर: किसानों को समय पर और सही दाम पर खाद मिले, यह सुनिश्चित करने…

19 hours ago

This website uses cookies.