अपना जनपद

शहाबगंज: मनरेगा के तहत भ्रष्टाचार, मौके पर मजदूरों की संख्या दर्जन भर, कागजों में 133 कर रहें कार्य, बेलावर गांव का है मामला, डीसी चंदौली ने कहा होगी कार्रवाई…..

शहाबगंज: मनरेगा के तहत भ्रष्टाचार, मौके पर मजदूरों की संख्या दर्जन भर, कागजों में 133 कर रहें कार्य, बेलावर गांव का है मामला, डीसी चंदौली ने कहा होगी कार्रवाई…..

इस भ्रटाचार पर नहीं जा रही स्थानीय विकास खंड के अधिकारियों की ध्यान

शासन के खजाने में यह भ्रष्टाचारी लगा रहे हैं जमकर सेंध

शहाबगंज,चंदौली। स्थानीय विकास खंड अंतर्गत बेलावर गांव में मनरेगा के तहत कार्य कराए जा रहे हैं। जहां मौके पर मजदूरों की संख्या दर्जन भर से अधिक नहीं है, लेकिन कागजों में 133 मजदूर रविवार को कार्य करते देखे गए। जिससे भ्रष्टाचार की खुलेआम रास्ते बनाए जा रहे हैं। यह भ्रष्टाचार ग्राम प्रधान व रोजगार सेवक मिलकर करने पर उतारू है। इनको न तो स्थानीय विकास खंड के अधिकारियों का डर है न ही जिले के। मनमाने तरीके से मनरेगा में भ्रष्टाचार मचाते हुए धन की बंदरबाट करने में तुले हुए हैं। यही नहीं गांव का जो व्यक्ति गांव से बाहर है व मनरेगा में कार्य नहीं करता है उसका भी हाजिरी मनरेगा साइट पर देखने को मिल रही है। अब देखना है कि जिम्मेदार कार्रवाई करते हैं या नहीं।

बता दें कि केंद्र व प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए जहां तरह-तरह के उपाय रच रही है, तो वहीं कुछ भ्रष्टाचारी भ्रष्टाचार करने के लिए भी तरह-तरह के हथकंडे अपनाते हुए दिख रहे हैं। स्थानीय विकास खंड के बेलावर गांव में मनरेगा के तहत बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। इस भ्रष्टाचार पर विकास खंड के जिम्मेदार अधिकारियों की नजर भी नहीं जा रही है। मनरेगा में काम न करने वाले व्यक्तियों का भी मनरेगा साइट पर प्रतिदिन हाजिरी दी जा रही है। मौके पर मजदूरों की संख्या दर्जन भर से अधिक नहीं है, फिर भी कागजों में 133 मजदूर बेलावर ग्राम पंचायत में रविवार को कार्य करते देखे गए। बेलावर ग्राम पंचायत में 3 कार्यों पर 14 मस्टररोल निकाला गया है, जिसमें 133 मजदूर को कार्य कर रहे थे। जिससे खुलेआम साबित हो रहा है कि ग्राम प्रधान व रोजगार सेवक मिलकर मनरेगा में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार करने पर उतारू हैं। समय रहते इसकी जांच स्थानीय विकास खंड के अधिकारी नहीं करते हैं तो बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार को अंजाम देने में यह भ्रष्टाचारी पीछे नहीं हटेंगे। ‌

वर्जन-

डीसी मनरेगा चंदौली ने बताया कि इस तरह का मामला है तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से पुखरायां में चला सघन चेकिंग अभियान, वाहन चालकों में हड़कंप

पुखरायां। पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्रा के निर्देश पर गुरुवार को कानपुर देहात के सभी थानों…

1 hour ago

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर देवराहट पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, मचा हड़कंप

पुखरायां।पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्रा के निर्देश पर गुरुवार को कानपुर देहात के सभी थानों के…

1 hour ago

चौकी प्रभारी सिठमरा रजनीश कुमार वर्मा ने चलाया चेकिंग अभियान, वाहन चालकों में मची अफरा तफरी

कानपुर देहात।पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्रा के निर्देश पर गुरुवार को कानपुर देहात के सभी थानों…

1 hour ago

रनियां थाने में चार एस आई का तबादला, दी गई भावभीनी विदाई

कानपुर देहात के रनियां थाने में तैनात चार एस आई का स्थानांतरण हो गया।स्थानांतरित होने…

1 hour ago

कानपुर देहात में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत,परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात में एक युवक की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है।मृतक की पहचान…

2 hours ago

कानपुर देहात में सर्पदंश से बुजुर्ग की मौत,परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात में एक दुखद घटना सामने आई है।डेरापुर थाना क्षेत्र के मवई मुक्ता गांव…

5 hours ago

This website uses cookies.