अपना जनपद

शहाबगंज: मसोई गांव में मनरेगा के तहत बड़े पैमाने पर हो रहा भ्रष्टाचार, मौके पर मजदूरों की संख्या जीरो, कागजों में 78 कर रहे हैं कार्य, बीडीओ की नहीं जा रही नजर, डीसी साहब करेंगे कार्रवाई….

शहाबगंज: मसोई गांव में मनरेगा के तहत बड़े पैमाने पर हो रहा भ्रष्टाचार

मौके पर मजदूरों की संख्या जीरो, कागजों में 78 कर रहे हैं कार्य

बीडीओ की नहीं जा रही नजर, डीसी साहब करेंगे कार्रवाई

चंदौली। शहाबगंज विकास खंड अंतर्गत मसोई गांव में बड़े पैमाने पर मनरेगा के तहत भ्रष्टाचार किया जा रहा है। कागजों में मजदूरों की संख्या 78 दिखाकर धन की निकासी की जा रही है। जहां मौके पर मजदूरों की संख्या जीरो देखी जा रही है। इस तरह के भ्रष्टाचार करने वाले जनप्रतिनिधियों पर स्थानीय ब्लॉक प्रशासन कार्रवाई करने में पूरी तरह नाकाम है। जिससे भ्रष्टाचार का ग्राफ दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि मसोई गांव में हो रहे मनरेगा के तहत भ्रष्टाचार में क्षेत्र पंचायत व ग्राम प्रधान शामिल है। ग्रामीण इसकी शिकायत कई बार स्थानीय खंड विकास अधिकारी से किए, लेकिन साहब कुछ सुनने को तैयार नहीं है। 7 कार्यों पर 12 मस्टररोल निकाला गया है, जिसमें 78 मजदूर कागजों में केवल काम कर रहे हैं। ‌

वर्जन-

डीसी मनरेगा चंदौली ने कहा कि मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। भ्रष्टाचार करने वालों को हर हाल में बक्सा नहीं जाएगा। पूरे कार्यों को जीरो किया जाएगा। ‌

 

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

अब तीन पीढ़ियों की पैतृक संपत्ति के बंटवारे में लगेंगे मात्र दस हजार रुपये, अधिसूचना हुई जारी

लखनऊ/कानपुर देहात। अब पैतृक संपत्ति का विभाजन करवाना आसान हो गया है। स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन…

11 hours ago

लाइफ इंस्पायरिंग फाउंडेशन ने बच्चों संग मनाया शिक्षक दिवस

भोगनीपुर (कानपुर देहात)। लाइफ इंस्पायरिंग फाउंडेशन (LiF NGO) द्वारा भोगनीपुर अकादमी में बच्चों के साथ…

11 hours ago

सलारपुर में कड़ी सुरक्षा के बीच सम्पन्न हुआ मूर्ति विसर्जन

अमन यात्रा ब्यूरो, पुखरायां।कानपुर देहात के देवराहट थाना क्षेत्र के सलारपुर गांव में शुक्रवार को…

12 hours ago

नबी की शान में नारों से गूंजा अमरौधा, जुलूस-ए-मोहम्मदी में उमड़ा जनसैलाब

अमरौधा, कानपुर देहात। ब्लॉक अमरौधा में पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित…

12 hours ago

शिक्षक दिवस पर आयोजित सम्मान समारोह में 50 शिक्षक हुए सम्मानित

कानपुर देहात। शिक्षक दिवस पर बीआरसी अकबरपुर सभागार में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में जनपद…

13 hours ago

This website uses cookies.