G-4NBN9P2G16
अपना जनपद

शहाबगंज: 1 लाख 28 हजार 658 रुपए की लागत से बनी नाली 1 साल की भी नहीं झेल सकी सफर, ग्राम प्रधान द्वारा किए गए भ्रष्टाचार का यह है नजारा, ग्रामीण भी हैं भ्रष्ट ग्राम प्रधान से परेशान, BDO ने कहा होगी कार्रवाई….. शाहपुर गांव का मामला….

1 लाख 28 हजार 658 रुपए की लागत से बनी नाली 1 साल की भी नहीं झेल सकी सफर

-ग्राम प्रधान द्वारा किए गए भ्रष्टाचार का यह है नजारा

-ग्रामीण भी हैं भ्रष्ट ग्राम प्रधान से परेशान. BDO ने कहा होगी कार्रवाई

चंदौली। शहाबगंज विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत शाहपुर के राजस्व गांव उसरी में अमृत सरोवर तालाब के पास पश्चिमी छोर पर 2023-24 में पानी निकासी के लिए नाली का निर्माण कराया गया। नाली का निर्माण कुल 1 लाख 28 हजार 658 रुपए में हुआ। लेकिन यह नाली एक साल की भी सफर नहीं झेल सकी। जिससे यह साबित हो गया कि नाली में जमकर भ्रष्टाचार किया गया व भ्रष्टाचारियों ने धन की बंदर बाटकर अपने जेबों को गर्म किया। पानी निकासी के लिए नाली का निर्माण ग्राम पंचायत द्वारा कराया गया, लेकिन पानी निकासी होने के बजाय नाली में पूरी तरह सड़न की स्थिति बन चुकी है। नाली पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है।

ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान द्वारा नाली अमृतसरोवर,सीसी रोड सहित अन्य विकास कार्यों में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार कर धन का बंदर बांट किया गया है। कई ऐसी योजनाएं हैं जिसमें ग्राम प्रधान द्वारा जमकर भ्रष्टाचार मचाते हुए लूटपाट किया गया है। नाली के साथ ही पंचायत भवन, हैंडपंप रिबोर में भी भारी भरकम भ्रष्टाचार हुआ है।

गांव के ग्रामीण शेखर शाहु ने बताया कि ग्राम प्रधान द्वारा मनरेगा में कार्य कराया गया। लेकिन अभी तक मजदूरी का भुगतान नहीं हुआ। बताया कि जो काम करता है उसका भुगतान नहीं होता है जो नहीं करता है उसका भुगतान सबसे पहले हो जाता है। यह भी कहा कि मेरे द्वारा मनरेगा में कार्य किया गया,एक साल होने के बाद भी मजदूरी अभी तक नहीं मिली।

गांव के विजय बहादुर ने बताया कि गांव में तमाम प्रकार के विकास कार्यों में ग्राम प्रधान द्वारा लूटपाट मचाया जा रहा है। बड़े अधिकारियों से शिकायत करने पर अधिकारी सुनने को तैयार नहीं है। जिससे भ्रष्टाचार का अंजाम स्थानीय ग्रामीण भुगत रहे हैं। कहां की अमृत सरोवर,नाली सहित अन्य कार्यों में ग्राम प्रधान बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किया है।

वर्जन-

खंड विकास अधिकारी दिनेश सिंह ने कहा कि पूरे प्रकरण की जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई करते हुए धन की रिकवरी की जाएगी।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

उत्तर प्रदेश में विश्वकर्मा पूजा को बंद रहेंगे स्कूल कॉलेज

राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More

31 minutes ago

डीएम का आरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण, सात कर्मचारी नदारद

कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More

49 minutes ago

संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में गिरी महिला को बचाने उतरा जेठ, दोनों की मौत

मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More

2 hours ago

कानपुर देहात में दर्दनाक हादसा,रोटावेटर की चपेट में आकर युवक की मौत

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गजनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में खेत में काम करते… Read More

3 hours ago

बिग ब्रेकिंग: सेवारत शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से मुक्त करने में जुटी योगी सरकार

सुप्रीम कोर्ट की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को शिक्षकों के लिए अनिवार्य किए जाने संबंधी निर्णय पर मुख्यमंत्री… Read More

4 hours ago

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदर्शन और ज्ञापन का दिखा असर

लखनऊ/ कानपुर देहात। सेवारत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनिवार्य की गई टीईटी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने… Read More

4 hours ago

This website uses cookies.