G-4NBN9P2G16
अपना जनपद

शहाबगंज: 1 लाख 28 हजार 658 रुपए की लागत से बनी नाली 1 साल की भी नहीं झेल सकी सफर, ग्राम प्रधान द्वारा किए गए भ्रष्टाचार का यह है नजारा, ग्रामीण भी हैं भ्रष्ट ग्राम प्रधान से परेशान….. BDO ने कहा होगी कार्रवाई….

शहाबगंज: 1 लाख 28 हजार 658 रुपए की लागत से बनी नाली 1 साल की भी नहीं झेल सकी सफर

ग्राम प्रधान द्वारा किए गए भ्रष्टाचार का यह है नजारा

ग्रामीण भी हैं भ्रष्ट ग्राम प्रधान से परेशान, BDO ने कहा होगी कार्रवाई

चंदौली। शहाबगंज विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत शाहपुर के राजस्व गांव उसरी में अमृत सरोवर तालाब के पास पश्चिमी छोर पर 2023-24 में पानी निकासी के लिए नाली का निर्माण कराया गया। नाली का निर्माण कुल 1 लाख 28 हजार 658 रुपए में हुआ। लेकिन यह नाली एक साल की भी सफर नहीं झेल सकी। जिससे यह साबित हो गया कि नाली में जमकर भ्रष्टाचार किया गया व भ्रष्टाचारियों ने धन की बंदर बाटकर अपने जेबों को गर्म किया। पानी निकासी के लिए नाली का निर्माण ग्राम पंचायत द्वारा कराया गया, लेकिन पानी निकासी होने के बजाय नाली में पूरी तरह सड़न की स्थिति बन चुकी है। नाली पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है।

ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान द्वारा नाली अमृतसरोवर,सीसी रोड सहित अन्य विकास कार्यों में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार कर धन का बंदर बांट किया गया है। कई ऐसी योजनाएं हैं जिसमें ग्राम प्रधान द्वारा जमकर भ्रष्टाचार मचाते हुए लूटपाट किया गया है। नाली के साथ ही पंचायत भवन, हैंडपंप रिबोर में भी भारी भरकम भ्रष्टाचार हुआ है।

गांव के ग्रामीण शेखर शाहु ने बताया कि ग्राम प्रधान द्वारा मनरेगा में कार्य कराया गया। लेकिन अभी तक मजदूरी का भुगतान नहीं हुआ। बताया कि जो काम करता है उसका भुगतान नहीं होता है जो नहीं करता है उसका भुगतान सबसे पहले हो जाता है। यह भी कहा कि मेरे द्वारा मनरेगा में कार्य किया गया,एक साल होने के बाद भी मजदूरी अभी तक नहीं मिली।

गांव के विजय बहादुर ने बताया कि गांव में तमाम प्रकार के विकास कार्यों में ग्राम प्रधान द्वारा लूटपाट मचाया जा रहा है। बड़े अधिकारियों से शिकायत करने पर अधिकारी सुनने को तैयार नहीं है। जिससे भ्रष्टाचार का अंजाम स्थानीय ग्रामीण भुगत रहे हैं। कहां की अमृत सरोवर,नाली सहित अन्य कार्यों में ग्राम प्रधान बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किया है।

वर्जन-

खंड विकास अधिकारी दिनेश सिंह ने कहा कि पूरे प्रकरण की जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई करते हुए धन की रिकवरी की जाएगी।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

शिक्षकों के प्रयासों से ही भारत बनेगा पुनः विश्व गुरु : प्रो निरंकार प्रसाद तिवारी

कानपुर देहात। समर्थ उत्तर प्रदेश विकसित उत्तर प्रदेश 2047 अभियान के तहत बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी… Read More

35 minutes ago

कानपुर देहात में निर्माणाधीन परियोजनाओं का निरीक्षण, नोडल अधिकारी ने गुणवत्ता पर जताई नाराजगी

कानपुर देहात। ग्राम्य विकास विभाग के आयुक्त और नोडल अधिकारी जी.एस. प्रियदर्शी ने सोमवार को कानपुर देहात का दौरा कर… Read More

50 minutes ago

ग्राम पंचायत रमईपुर की अनोखी पहल; कचरे से कमाई, गांव में बढ़ी सफाई

अमन यात्रा ब्यूरो,कानपुर नगर। जनपद की विधनू ब्लॉक की रमईपुर ग्राम पंचायत अब सिर्फ स्वच्छता का नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता का… Read More

56 minutes ago

कानपुर के उद्यमियों से सीधा संवाद, मंत्री राकेश सचान ने समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा

कानपुर नगर। उद्यमियों की समस्याओं को सीधे सुनने और उनके समाधान के लिए आज कानपुर में "उद्यम संवाद" कार्यशाला का… Read More

1 hour ago

कानपुर देहात में मोटरसाइकिल की टक्कर से बुजुर्ग की मौत,बाइक सवार गंभीर

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।सिकंदरा थाना क्षेत्र के बिरहाना चौराहे पर रविवार देर शाम मोटरसाइकिल की… Read More

1 hour ago

प्रेम-प्रसंग में भांजे और मामी ने मिलकर की हत्या, 10 महीने बाद हुआ खुलासा

कानपुर नगर। गुजरात में नौकरी करने वाले एक शख्स की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। चौंकाने वाली बात… Read More

1 hour ago

This website uses cookies.