G-4NBN9P2G16
अपना जनपद

शहाबगंज: 1 लाख 28 हजार 658 रुपए की लागत से बनी नाली 1 साल की भी नहीं झेल सकी सफर, ग्राम प्रधान द्वारा किए गए भ्रष्टाचार का यह है नजारा, ग्रामीण भी हैं भ्रष्ट ग्राम प्रधान से परेशान….. BDO ने कहा होगी कार्रवाई….

शहाबगंज: 1 लाख 28 हजार 658 रुपए की लागत से बनी नाली 1 साल की भी नहीं झेल सकी सफर

ग्राम प्रधान द्वारा किए गए भ्रष्टाचार का यह है नजारा

ग्रामीण भी हैं भ्रष्ट ग्राम प्रधान से परेशान, BDO ने कहा होगी कार्रवाई

चंदौली। शहाबगंज विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत शाहपुर के राजस्व गांव उसरी में अमृत सरोवर तालाब के पास पश्चिमी छोर पर 2023-24 में पानी निकासी के लिए नाली का निर्माण कराया गया। नाली का निर्माण कुल 1 लाख 28 हजार 658 रुपए में हुआ। लेकिन यह नाली एक साल की भी सफर नहीं झेल सकी। जिससे यह साबित हो गया कि नाली में जमकर भ्रष्टाचार किया गया व भ्रष्टाचारियों ने धन की बंदर बाटकर अपने जेबों को गर्म किया। पानी निकासी के लिए नाली का निर्माण ग्राम पंचायत द्वारा कराया गया, लेकिन पानी निकासी होने के बजाय नाली में पूरी तरह सड़न की स्थिति बन चुकी है। नाली पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है।

ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान द्वारा नाली अमृतसरोवर,सीसी रोड सहित अन्य विकास कार्यों में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार कर धन का बंदर बांट किया गया है। कई ऐसी योजनाएं हैं जिसमें ग्राम प्रधान द्वारा जमकर भ्रष्टाचार मचाते हुए लूटपाट किया गया है। नाली के साथ ही पंचायत भवन, हैंडपंप रिबोर में भी भारी भरकम भ्रष्टाचार हुआ है।

गांव के ग्रामीण शेखर शाहु ने बताया कि ग्राम प्रधान द्वारा मनरेगा में कार्य कराया गया। लेकिन अभी तक मजदूरी का भुगतान नहीं हुआ। बताया कि जो काम करता है उसका भुगतान नहीं होता है जो नहीं करता है उसका भुगतान सबसे पहले हो जाता है। यह भी कहा कि मेरे द्वारा मनरेगा में कार्य किया गया,एक साल होने के बाद भी मजदूरी अभी तक नहीं मिली।

गांव के विजय बहादुर ने बताया कि गांव में तमाम प्रकार के विकास कार्यों में ग्राम प्रधान द्वारा लूटपाट मचाया जा रहा है। बड़े अधिकारियों से शिकायत करने पर अधिकारी सुनने को तैयार नहीं है। जिससे भ्रष्टाचार का अंजाम स्थानीय ग्रामीण भुगत रहे हैं। कहां की अमृत सरोवर,नाली सहित अन्य कार्यों में ग्राम प्रधान बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किया है।

वर्जन-

खंड विकास अधिकारी दिनेश सिंह ने कहा कि पूरे प्रकरण की जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई करते हुए धन की रिकवरी की जाएगी।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

पदोन्नति और समायोजन के संबंध में राज्य सरकार को नोटिस जारी

राजेश कटियार, कानपुर देहात। मंगलवार को समायोजन को लेकर एक मुकदमे की सुनवाई उच्च न्यायालय लखनऊ खंडपीठ में हुई जिसमें… Read More

16 minutes ago

कानपुर देहात में युवती ने खाया जहरीला पदार्थ,भेजा गया अस्पताल

पुखरायां।भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के श्यामसुंदरपुर गांव में मंगलवार को एक युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया।जिससे उसकी… Read More

21 minutes ago

हॉली क्रॉस मिशन स्कूल में आज हुआ हिंदी दिवस का आयोजन

पुखरायां (कानपुर देहात) l हॉली क्रॉस स्कूल में आज मंगलवार को हिंदी दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्कूल… Read More

24 minutes ago

रसूलाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में बंबी में मिला युवक का शव,फैली सनसनी

पुखरायां।कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के झींझक रोड पर दया गांव की तरफ जाने वाली बंबी में मंगलवार को… Read More

50 minutes ago

यूपी में शीर्ष स्तर पर कई आईएएस अधिकारियों के तबादले

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More

53 minutes ago

कानपुर देहात में किशोर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,परिजनों में मचा कोहराम पुलिस जांच में जुटी

पुखरायां।कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।सिकंदरा थाना क्षेत्र के रसधान कस्बे में एक 16 वर्षीय किशोर ने… Read More

53 minutes ago

This website uses cookies.