G-4NBN9P2G16
अपना जनपद

शहाबगंज: केराय गांव के ग्राम प्रधान व मनरेगा मेठ अब होगी कार्रवाई, मनरेगा में हाजिरी के दौरान मजदूरों के स्थान पर मोबाइल कर रही थी काम, DC मनरेगा चंदौली तक पहुंची बात…..

शहाबगंज: BDO साहब केराय गांव में मजदूरों के स्थान पर मोबाइल कर रही मनरेगा में काम, एक ही फोटो को तोड़ मरोड़कर दो-दो दिन दी जा रही हाजिरी, कब करेंगे कार्रवाई

-एक मोबाइल में पुरानी फोटो ओपन कर दूसरे मोबाइल से दी जा रही हाजिरी

-ग्राम प्रधान व मनरेगा मेठ की मनमानी

चंदौली। शहाबगंज विकास खंड अंतर्गत केराय गांव में मनरेगा का कार्य ग्राम प्रधान द्वारा कराया जा रहा है। इसमें बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का भी खेल खेलने का कार्य किया जा रहा है। ग्राम प्रधान व मनरेगा मेठ मिलकर मजदूरों के बजाय फोटो के रूप में मोबाइल का फोटो फर्जी तरीके से मनरेगा साइड पर देकर सरकार के खजाने में विधिवत सेंध लगाने का कार्य कर रहे हैं। 21 जुलाई 2024 को जो फोटो हाजिरी के तौर पर मनरेगा साइड पर टैग किया गया है वह फोटो मजदूरों की नहीं बल्कि मोबाइल की फोटो फर्जी तरीके से टैग कर दिया गया है। वहीं 21 जुलाई 2024 को फिर से 18,19 जुलाई 2024 की फोटो मनरेगा साइट पर अपडेट किया गया है। जिससे यह साबित हो रहा है कि भ्रष्टाचार की गाथा ग्राम प्रधान व मनरेगा मेठ मिलकर रच रहे हैं। यहीं नहीं मनरेगा साइड पर टैग की गई फोटो में नाम मात्र के मनरेगा मज़दूरों की संख्या दिख रही है, लेकिन फर्जी तरीके से हाजिरी दर्जन भर के पार मजदूरों की दी जा रही है।

केंद्र की मोदी सरकार व प्रदेश की योगी सरकार जहां भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए तरह-तरह के तरीके अपनाते हुए दिन-रात मेहनत कर रही है तो वही कुछ भ्रष्टाचारी लोग शासन के मंसूबों पर पानी फेरते हुए अपना षड्यंत्र रच शासन के खजाने में सेंध लगाने पर उतारू हो गए हैं। हम बात कर रहे हैं शहाबगंज विकास खंड अंतर्गत केराय गांव की। केराय गांव में बड़े पैमाने पर ग्राम प्रधान व मनरेगा मेठ मिलकर भ्रष्टाचार को अंजाम देने में लगे हुए हैं। मनरेगा मजदूरों की फोटो न देकर मोबाइल की फोटो मनरेगा साइड पर टैग किया गया है। 21 जुलाई 2024 को जो फोटो मनरेगा साइड पर टैग किया गया है वहीं फोटो फर्जी तरीके से एक मोबाइल में पुरानी फोटो ओपन कर दूसरी मोबाइल से हाजिरी के रूप में टैग की गई है। जिससे यह खुलेआम साबित हो रहा है कि ग्राम प्रधान व मनरेगा मेठ मिलकर भ्रष्टाचार का हथकंडा अपनाते हुए शासन के खजाने में सेंध लगा रहे हैं।

केराय गांव में 2 कार्य पर 10 मस्टररोल निकाला गया है। जिसमें कुल 99 मजदूर प्रतिदिन कार्य कर रहे हैं। हाजिरी के दौरान टैग की गई तस्वीर को देखी जाए तो एक-दो‌ दर्जन से अधिक मजदूर दिखाई नहीं दे रहे हैं। एक ही फोटो को मोबाइल में ओपन कर कई दिन हाजिरी दी जा रही है।

वर्जन-

डीसी मनरेगा चंदौली ने कहा कि केराय गांव में मनरेगा के तहत जो मामला सामने आया है उसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में शहाबगंज खंड विकास अधिकारी को निर्देशित किया जाएगा।

वर्जन-

खंड विकास अधिकारी ने कहा कि मामला अभी संज्ञान में नहीं था। यदि ऐसी बात है तो मामले की जांच कराकर प्रधान व मनरेगा मेठ पर कार्रवाई की जाएगी।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के प्रयासों से रनिया-रूरा को मिली एक-एक करोड़ की सौगात

कानपुर देहात: अकबरपुर-रनिया विधानसभा क्षेत्र की राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के प्रयासों से रनिया और रूरा नगर पंचायत को जल निकासी… Read More

3 minutes ago

कानपुर देहात के संजय कुमार मिश्रा बने प्रदेशीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के रेफरी

कानपुर देहात: जिले के सैंथा स्थित जनतंत्र इंटर कॉलेज के व्यायाम शिक्षक एवं क्रीड़ा सचिव संजय कुमार मिश्रा का चयन… Read More

30 minutes ago

कानपुर देहात से लापता किशोरियों को पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर सकुशल किया बरामद

कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के गांव रतवा मौजा नाही जूनिया से बीती रविवार से लापता दो नाबालिक सगी… Read More

54 minutes ago

उत्तर प्रदेश में विश्वकर्मा पूजा को बंद रहेंगे स्कूल कॉलेज

राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More

3 hours ago

डीएम का आरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण, सात कर्मचारी नदारद

कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More

4 hours ago

संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में गिरी महिला को बचाने उतरा जेठ, दोनों की मौत

मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.