शांतिपूर्ण माहौल में अदा हुई जुमा की नमाज़

पूर्व में भाजपा प्रवक्ता द्वारा पैगम्बर मुहम्मद साहब की शान में बेअदबी और गुस्ताखी कर इस्लाम धर्म के अनुयायियों को जो ठेस पहुंचायी है उससे देश के शान्तिपूर्ण माहौल में अफरा-तफरी जैसा माहौल पैदा हो गया, जिससे देश का शान्ति सौहार्द बिगड़ गया जिसके बाद अफरा तफरी का माहौल बन गया।

फफूंँद,औरैया,अमन यात्रा । पूर्व में भाजपा प्रवक्ता द्वारा पैगम्बर मुहम्मद साहब की शान में बेअदबी और गुस्ताखी कर इस्लाम धर्म के अनुयायियों को जो ठेस पहुंचायी है उससे देश के शान्तिपूर्ण माहौल में अफरा-तफरी जैसा माहौल पैदा हो गया, जिससे देश का शान्ति सौहार्द बिगड़ गया जिसके बाद अफरा तफरी का माहौल बन गया। वहीं इस शुक्रवार जुमा की नमाज़ को शांतिपूर्ण सकुशल सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नज़र आया और शुक्रवार की पूर्व संध्या पर जिला प्रशासन ने जगह- जगह नगर के मार्गों से रूट मार्च निकाल सुरक्षा का भरोसा दिलाया, वहीं ड्रॉन के माध्यम से अराजकतत्वों पर पुलिस ने निगरानी की व मुस्लिम धर्म गुरुओं से बात कर प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।
शुक्रवार को नगर की मस्जिदों  जामा मस्जिद आस्ताना आलिया,दरगाह पीर बुख़ारी व मदीना मस्जिद में शांतिपूर्ण माहौल में जुमा की नमाज़ अदा की गई।जुमा की नमाज़ को लेकर जिला प्रशासन पहले से सतर्क था  और नमाज़ को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए प्रशासन ने रूट मार्च निकाल जनता को सुरक्षा का भरोसा दिलाया वहीं अराजकतत्वों के हर मूवमेंट पर ड्रॉन के माध्यम से निगरानी की गई।जिन मस्जिदों में जुमा की नमाज़ हुई उन मस्जिदों में नमाज़ से पूर्व पुलिस का सख्त पहरा नज़र आया वहीं जनपद के आलाधिकारी भी नमाज़ होने तक जगह जगह निरीक्षण कर सुरक्षा का जायज़ा लेने पहुंचे और सकुशल जुमा की नमाज़ सम्पन्न होने के बाद राहत की सांस ली।
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Recent Posts

कानपुर देहात में लूट के आरोपी को दो साल की सजा,3 हजार का लगा जुर्माना

कानपुर देहात में पुलिस की सक्रियता के चलते अपराधियों को सजा दिलाने का सिलसिला लगातार…

2 days ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवाहन पर देवस्थानों में रामायण के पाठ प्रारंभ

सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात। राष्ट्रीय स्तर पर सनातन के संबंध में चल रही बहस को…

2 days ago

प्राथमिक विद्यालय नरिहा में मना प्रवेशोत्सव और वार्षिकोत्सव

कानपुर देहात। प्राथमिक विद्यालय नरिहा विकासखंड अकबरपुर में नवीन शैक्षिक सत्र के प्रारंभ में स्कूल…

2 days ago

मेहनत रंग लाई: रजिया को मिली साइकिल की उड़ान, फतेहपुर के सितारों का हुआ सम्मान

विवेक सिंह,फतेहपुर: प्राथमिक विद्यालय अस्ती में आयोजित वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में शिक्षा के क्षेत्र…

2 days ago

कानपुर देहात में सुभासपा का हुंकार: महर्षि कश्यप जयंती पर उमड़ा जनसैलाब, 2027 के लिए भरी हुंकार

कानपुर देहात: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने आज महर्षि कश्यप जी के जन्म दिवस…

2 days ago

गर्मी के कारण स्कूलों के समय में बदलाव की उठी मांग

राजेश कटियार, कानपुर देहात। लगातार तापमान में हो रही वृद्धि के चलते राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ…

2 days ago

This website uses cookies.