कानपुर देहात

शांति व्यवस्था बनाए रखने को जिले में धारा 144 लागू

जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए शिक्षक निर्वाचन की अधिसूचना के कारण धारा 144 को प्रभावी किया गया है जिससे गलत मंशा से समूह बनाकर यात्रा करने, लाठी-डंडा, हथियार लेकर यात्रा को प्रतिबंधित किया गया है।

अमन यात्रा, कानपुर देहात। जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए शिक्षक निर्वाचन की अधिसूचना के कारण धारा 144 को प्रभावी किया गया है जिससे गलत मंशा से समूह बनाकर यात्रा करने, लाठी-डंडा, हथियार लेकर यात्रा को प्रतिबंधित किया गया है। बिना अनुमति के नुक्कड़ सभा, रैली, धरना प्रदर्शन, क्रमिक अनशन, बैठक, पद यात्रा, जुलूस, विजयोत्सव आदि पर प्रतिबंध लगाया गया है। नियमों की अनदेखी करने पर आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। जिसे देखते हुए उत्तर प्रदेश जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय पर 9 जनवरी से धरना प्रदर्शन करने का निर्णय वापस ले लिया है।
इसके लिए जिलाध्यक्ष अशोक सिंह राजावत ने स्थगन आदेश जारी किया है उन्होंने अपने पत्र में स्पष्ट किया है कि शिक्षक निर्वाचन की अधिसूचना होने की वजह से अनुमति ना मिलने के कारण उच्च अधिकारियों से मिली निष्पक्ष जांच के आश्वासन एवं प्रांतीय संगठन के निर्देश पर 9 जनवरी 2023 से आहूत धरना प्रदर्शन को अग्रिम तिथि तक के लिए स्थगित किया जाता है साथ ही अपनी नीतिगत एवं जायज मांगों को मनवाने हेतु संघर्ष जारी रहेगा।
Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

प्रवीण यादव बने सपा अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय सचिव

सुनीत श्रीवास्तव, कानपुर देहात: भोगनीपुर तहसील के सरायं गाँव निवासी प्रवीण कुमार यादव को समाजवादी…

16 hours ago

बील्हापुर के ग्राम प्रधान को लाल किले पर सम्मान, बील्हापुर बनी आदर्श पंचायत

कानपुर देहात: अमरौधा विकासखंड क्षेत्र के ग्राम बील्हापुर के ग्राम प्रधान मुसर्रत खाँ को 15…

17 hours ago

जिलाधिकारी का कड़ा आदेश: अब अधिकारी रोज 10 से 12 बजे तक सुनेंगे जनता की फरियाद

कानपुर देहात: जिलाधिकारी कपिल सिंह ने आज कलेक्ट्रेट स्थित मां मुक्तेश्वरी देवी सभागार में कर-करेत्तर…

17 hours ago

बरौर कस्बे में भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा रैली

पुखरायां। कानपुर देहात में आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान 2025…

18 hours ago

तिरंगे की रोशनी से जगमगाएगा कानपुर, सबसे अच्छी सजावट पर मिलेंगे इनाम

कानपुर नगर: इस स्वतंत्रता दिवस पर कानपुर शहर पूरी तरह से देशभक्ति के रंग में…

18 hours ago

हर घर तिरंगा अभियान: वन विभाग ने निकाली मोटरसाइकिल रैली, देशप्रेम का संदेश

कानपुर देहात: स्वतंत्रता दिवस 2025 से पहले, 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत कानपुर देहात…

19 hours ago

This website uses cookies.