G-4NBN9P2G16
इंदौर। इंदौर में एक युवक की सिर में लोहे की रॉड मारकर हत्या कर दी गई।मृतक मोनू को शक था कि सिकंदर उसकी पत्नी पर गलत नजर रखता था।इसलिए मोनू ने छह महीने पहले वहां से काम छुड़वा दिया था।इस बात को लेकर मृतक और आरोपी सिकंदर के बीच तनातनी चल रही थी।जिसके चलते मोनू की हत्या कर दी गई।
इंदौर के एमजी रोड थाना क्षेत्र से एक युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था,जहां देर रात्रि उसकी मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पुलिस मामले की गहराई से छानबीन में जुट गई है।वहीं पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।हत्या की वजह मृतक की पत्नी से विवाद बताया जा रहा है।पीर गली इलाके निवासी मोनू को सिकंदर और नितिन ने दुकान में बंद कर लोहे की रॉड से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था।इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई थी।जानकारी के मुताबिक मृतक मोनू की पत्नी पूर्व में आरोपी सिकंदर की दुकान पर काम करती थी।मोनू को शक था कि सिकंदर उसकी पत्नी पर गलत नजर रखता था।इसलिए मोनू ने छह महीने पहले वहां से काम छुड़वा दिया था।इस बात को लेकर मृतक और आरोपी सिकंदर के बीच तनातनी चल रही थी।
बुधवार रात सिकंदर ने मोनू को फोन कर पीर गली बुला लिया।फिर दुकान के अंदर बंद कर मोनू पर रॉड से वार करना शुरू कर दिया।एमजी रोड थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर सिकंदर और नितिन को गिरफ्तार कर लिया है।शुरुवाती जांच में पुलिस को पता चला है कि हत्या के पीछे की वजह मृतक की पत्नी से विवाद होना बताया जा रहा है।फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूंछतांछ कर रही है।
पुखरायां।कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र के वैना नहर तिराहे पर मिले एक युवक के शव के पोस्टमार्टम में चौंकाने… Read More
पुखरायां।कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र से लापता हुई एक महिला को पुलिस ने सोमवार को बरामद कर लिया है।महिला… Read More
पुखरायां। कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र में बीती रविवार की सुबह घर से लकड़ियां बीनने जंगल गईं रास्ते से… Read More
कानपुर देहात। रनिया थाना क्षेत्र के आर्यनगर प्रथम में किराए के मकान में रही गुड्डी देवी ने तहरीर देते हुए… Read More
पुखरायां।कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र में एक नाबालिक किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।परिजनों ने गांव… Read More
कानपुर देहात: संदलपुर क्षेत्र की कौरु जलालपुर पंचायत में सोमवार को किसानों के लिए एक सहकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया… Read More
This website uses cookies.