ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। सिकंदरा कस्बे में शुक्रवार की रात्रि एक शादी समारोह में हर्ष फायरिंग के दौरान एक किशोर के पेट में गोली लगने से किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया।आनन फानन में उसे उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से हालत गंभीर देख डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार के पश्चात उसे कानपुर हैलट अस्पताल रेफर किया गया है।किशोर की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। गोली किसने चलाई इसका अभी तक पता नहीं चल सका है।
ये भी पढ़े- चौकीदार की अज्ञात वाहन की टक्कर से इलाज के दौरान हुई मौत
पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सिकंदरा कस्बा निवासी अखिल की बारात कस्बे के विमला गेस्ट हाउस में गई हुई थी। रात करीब डेढ़ बजे किसी ने तमंचे से हर्ष फायरिंग कर दी।गोली मंडप के पास खड़े मानपुर डेरा निवासी भगत के चौदह वर्षीय पुत्र आनंद के पेट में लगी। जिसके चलते वहां पर अफरा तफरी मच गई।
आनन फानन में किशोर को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां से हालत गंभीर देख डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार के पश्चात उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। किशोर की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि गोली पेट में बाएं तरफ लगी और पीठ से बाहर निकल गई।पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच में जुटी हुई है। क्षेत्राधिकारी प्रिया सिंह ने बताया मामले की जांच की जा रही है।दोषी के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।
राजपुर, कानपुर देहात - राजपुर कस्बे में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है।जहाँ एक…
कानपुर देहात, रनियां: रनिया के ओंकारेश्वर इंटर कॉलेज में आज का दिन बेहद खास रहा।…
कानपुर देहात: रनियां थाना क्षेत्र के चिटिकपुर में एक बंद पड़ी सरिया फैक्ट्री में आज…
कानपुर नगर: किसानों को समय पर और सही दाम पर खाद मिले, यह सुनिश्चित करने…
कानपुर देहात: भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के पुखरायां कस्बे में आज एक दुखद घटना सामने आई,…
कानपुर देहात: रसूलाबाद थाना क्षेत्र के पम्मापुरा गांव में चोरों ने एक घर को निशाना…
This website uses cookies.