G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात

शादी समारोह में हर्ष फायरिंग के दौरान एक किशोर के पेट में लगी गोली, हालत चिंताजनक

सिकंदरा कस्बे में शुक्रवार की रात्रि एक शादी समारोह में हर्ष फायरिंग के दौरान एक किशोर के पेट में गोली लगने से किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया।आनन फानन में उसे उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। सिकंदरा कस्बे में शुक्रवार की रात्रि एक शादी समारोह में हर्ष फायरिंग के दौरान एक किशोर के पेट में गोली लगने से किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया।आनन फानन में उसे उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से हालत गंभीर देख डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार के पश्चात उसे कानपुर हैलट अस्पताल रेफर किया गया है।किशोर की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। गोली किसने चलाई इसका अभी तक पता नहीं चल सका है।

ये भी पढ़े-  चौकीदार की अज्ञात वाहन की टक्कर से इलाज के दौरान हुई मौत

पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सिकंदरा कस्बा निवासी अखिल की बारात कस्बे के विमला गेस्ट हाउस में गई हुई थी। रात करीब डेढ़ बजे किसी ने तमंचे से हर्ष फायरिंग कर दी।गोली मंडप के पास खड़े मानपुर डेरा निवासी भगत के चौदह वर्षीय पुत्र आनंद के पेट में लगी। जिसके चलते वहां पर अफरा तफरी मच गई।

विज्ञापन

आनन फानन में किशोर को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां से हालत गंभीर देख डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार के पश्चात उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। किशोर की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि गोली पेट में बाएं तरफ लगी और पीठ से बाहर निकल गई।पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच में जुटी हुई है। क्षेत्राधिकारी प्रिया सिंह ने बताया मामले की जांच की जा रही है।दोषी के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

राजकीय बालिका गृहों में एचपीवी वैक्सीन से सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु विशेष टीकाकरण अभियान*

कानपुर नगर। मा० राज्यपाल महोदया की प्रेरणा से जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय बालिका गृहों… Read More

1 hour ago

पदोन्नति और समायोजन के संबंध में राज्य सरकार को नोटिस जारी

राजेश कटियार, कानपुर देहात। मंगलवार को समायोजन को लेकर एक मुकदमे की सुनवाई उच्च न्यायालय लखनऊ खंडपीठ में हुई जिसमें… Read More

1 hour ago

कानपुर देहात में युवती ने खाया जहरीला पदार्थ,भेजा गया अस्पताल

पुखरायां।भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के श्यामसुंदरपुर गांव में मंगलवार को एक युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया।जिससे उसकी… Read More

2 hours ago

हॉली क्रॉस मिशन स्कूल में आज हुआ हिंदी दिवस का आयोजन

पुखरायां (कानपुर देहात) l हॉली क्रॉस स्कूल में आज मंगलवार को हिंदी दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्कूल… Read More

2 hours ago

रसूलाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में बंबी में मिला युवक का शव,फैली सनसनी

पुखरायां।कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के झींझक रोड पर दया गांव की तरफ जाने वाली बंबी में मंगलवार को… Read More

2 hours ago

यूपी में शीर्ष स्तर पर कई आईएएस अधिकारियों के तबादले

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More

2 hours ago

This website uses cookies.