शिक्षकों एवं कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, जुलाई 2023 में वार्षिक वेतन वृद्धि लगने का आदेश जारी

बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के लिए जुलाई 2023 में वार्षिक वेतन वृद्धि लगने संबंधी महत्वपूर्ण आदेश जारी हुआ है।

अमन यात्रा, कानपुर देहात। बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के लिए जुलाई 2023 में वार्षिक वेतन वृद्धि लगने संबंधी महत्वपूर्ण आदेश जारी हुआ है।

हम आपको बता दें कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में शिक्षकों कर्मचारियों एवं अधिकारियों की जुलाई माह में वार्षिक वेतन वृद्धि लगना है और इस वेतन वृद्धि के लगने से पहले मानव संपदा पोर्टल को अपडेट करना अनिवार्य है अन्यथा वेतन वृद्धि लगने में परेशानी आएगी। इसे देखते हुए वित्त एवं लेखाधिकारी आशुतोष त्रिपाठी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को इस बाबत आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए हैं उन्होंने अपने पत्र में स्पष्ट किया है की जिन शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के जुलाई माह में वार्षिक वेतन वृद्धि प्रदान की जानी है उनकी निर्धारित प्रोफार्मा के अनुसार एक्सेल फॉर्मेट में सूची तैयार करायें इसके बाद वार्षिक वेतन वृद्धि की सूची के क्रम में इसे मानव संपदा पोर्टल पर फीड कराएं तत्पश्चात सूची की स्वप्रमाणित प्रति कार्यालय के ईमेल पर भेजे एवं हार्ड कॉपी 20 जुलाई 2023 तक कार्यालय को उपलब्ध करा दें ताकि सभी को समय से वार्षिक वेतन वृद्धि का लाभ प्राप्त हो सके।

उन्होंने यह भी कहा कि निर्धारित समय सीमा में यह कार्य प्रमुखता से पूर्ण कर लें जिससे कि समस्त शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को वेतन वृद्धि लगाने में कोई परेशानी न आए और समय सीमा में उनकी वेतन वृद्धि लग जाए। अन्यथा की स्थिति में आप स्वयं उत्तरदाई होंगे।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

कानपुर देहात: भाई ने पैसों के लिए की मां की हत्या,आरोपी फरार

राजपुर, कानपुर देहात - राजपुर कस्बे में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है।जहाँ एक…

14 hours ago

रनिया के कॉलेज में ‘मिशन शक्ति’ की गूंज: छात्रों को बताया साइबर अपराध से लड़ने का तरीका

कानपुर देहात, रनियां: रनिया के ओंकारेश्वर इंटर कॉलेज में आज का दिन बेहद खास रहा।…

16 hours ago

रनियां: बंद पड़ी फैक्ट्री में मिला अज्ञात शव, हत्या की आशंका

कानपुर देहात: रनियां थाना क्षेत्र के चिटिकपुर में एक बंद पड़ी सरिया फैक्ट्री में आज…

16 hours ago

उर्वरक केंद्रों पर उप कृषि निदेशक का छापा, खाद वितरण में गड़बड़ी पर लगाई फटकार

कानपुर नगर: किसानों को समय पर और सही दाम पर खाद मिले, यह सुनिश्चित करने…

16 hours ago

पुखरायां में छात्र ने लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी

कानपुर देहात: भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के पुखरायां कस्बे में आज एक दुखद घटना सामने आई,…

16 hours ago

रसूलाबाद में लाखों की चोरी: घर में सेंधमारी कर उड़ाए जेवर और नगदी

कानपुर देहात: रसूलाबाद थाना क्षेत्र के पम्मापुरा गांव में चोरों ने एक घर को निशाना…

16 hours ago

This website uses cookies.