G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात

शिक्षकों का वेतन लटका, संघ ने दी आंदोलन की चेतावनी

माध्यमिक शिक्षकों व कर्मचारियों का 5 फरवरी 2025 तक वेतन भुगतान न करने पर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (ठकुराई गुट) के द्वारा प्रदेश के समस्त जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालयों पर 7 फरवरी 2025 को अपराह्न 3:30 बजे से 5:00 बजे तक विरोध प्रदर्शन आयोजित करने का ऐलान किया गया है।

कानपुर देहात। माध्यमिक शिक्षकों व कर्मचारियों का 5 फरवरी 2025 तक वेतन भुगतान न करने पर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (ठकुराई गुट) के द्वारा प्रदेश के समस्त जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालयों पर 7 फरवरी 2025 को अपराह्न 3:30 बजे से 5:00 बजे तक विरोध प्रदर्शन आयोजित करने का ऐलान किया गया है।

शासन द्वारा समस्त राजकीय, सहायता प्राप्त, वित्त विहीन माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के अपार आई.डी. बनाए जाने हेतु निर्देश दिए गए हैं। प्रदेशीय मंत्री वी के मिश्रा ने बताया कि उक्त के अनुपालन में विद्यालयों में शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों की अपार आई.डी. का कार्य गतिमान है, किंतु अनेक प्रकार की कठिनाइयों, बाधाओं के कारण अत्यंत त्वरित रूप से जनरेट कराया जाना संभव नहीं हो पा रहा है।

इस दौरान प्रदेश के अनेक जनपदों के शिक्षकों के द्वारा अवगत कराया जा रहा है कि जिला विद्यालय निरीक्षकों के द्वारा इस कार्य को शत प्रतिशत पूर्ण न कर पाने की स्थिति में शिक्षकों, कर्मचारियों के वेतन भुगतान को रोकने के निर्देश दिए जा रहे हैं। जिला विद्यालय निरीक्षकों का यह निर्देश अनुचित, अव्यावहारिक तथा प्रशासनिक तानाशाही को प्रदर्शित करता है। संगठन ने मांग की है कि विद्यालयों में अपार जेनरेशन आईडी के कार्य में व्यावहारिक कठिनाइयों को देखते हुए समय सीमा संबंधी निर्देश को शिथिल किया जाय तथा प्रदेश के समस्त शिक्षकों व कर्मचारियों का समय से वेतन भुगतान किए जाने हेतु समस्त जिला विद्यालय निरीक्षकों को अविलंब निर्देश जारी किया जाय।

यदि जिला विद्यालय निरीक्षकों के द्वारा मनमानी पूर्ण रवैया अपनाया गया तथा प्रदेश के समस्त जनपदों में माध्यमिक शिक्षकों व कर्मचारियों का 5 फरवरी 2025 तक वेतन भुगतान न किया गया, तो विवश होकर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (ठकुराई गुट) के द्वारा प्रदेश के समस्त जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालयों पर विरोध प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

उत्तर प्रदेश में विश्वकर्मा पूजा को बंद रहेंगे स्कूल कॉलेज

राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More

1 hour ago

डीएम का आरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण, सात कर्मचारी नदारद

कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More

2 hours ago

संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में गिरी महिला को बचाने उतरा जेठ, दोनों की मौत

मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More

3 hours ago

कानपुर देहात में दर्दनाक हादसा,रोटावेटर की चपेट में आकर युवक की मौत

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गजनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में खेत में काम करते… Read More

4 hours ago

बिग ब्रेकिंग: सेवारत शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से मुक्त करने में जुटी योगी सरकार

सुप्रीम कोर्ट की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को शिक्षकों के लिए अनिवार्य किए जाने संबंधी निर्णय पर मुख्यमंत्री… Read More

5 hours ago

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदर्शन और ज्ञापन का दिखा असर

लखनऊ/ कानपुर देहात। सेवारत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनिवार्य की गई टीईटी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.