G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात

शिक्षकों की उपस्थिति में सुधार न आता देख निरीक्षण अभियान एक सप्ताह के लिए बढ़ा आगे

महानिदेशक स्कूल शिक्षा के निर्देश पर बीएसए व उनकी टीम द्वारा परिषदीय विद्यालयों के निरीक्षण का सिलसिला 6 अगस्त 2022 तक जारी रहेगा लेकिन कई ब्लाकों के निरीक्षण में अनुपस्थित मिले शिक्षकों के वेतन रोके जाने के बाद अब शिक्षक सतर्क हो गए हैं।

कानपुर देहात, अमन यात्रा :  महानिदेशक स्कूल शिक्षा के निर्देश पर बीएसए व उनकी टीम द्वारा परिषदीय विद्यालयों के निरीक्षण का सिलसिला 6 अगस्त 2022 तक जारी रहेगा लेकिन कई ब्लाकों के निरीक्षण में अनुपस्थित मिले शिक्षकों के वेतन रोके जाने के बाद अब शिक्षक सतर्क हो गए हैं। प्रथम सप्ताहिक निरीक्षण की अपेक्षा द्वितीय साप्ताहिक निरीक्षण में शिक्षक कम अनुपस्थित पाए गए हैं। प्रथम निरीक्षण अभियान 18 जुलाई 2022 से 24 जुलाई 2022 तक चला था जिसमें 3901 शिक्षक अनुपस्थित पाए गए थे। द्वितीय निरीक्षण अभियान 25 जुलाई 2022 से 31 जुलाई 2022 तक चला जिसमें 3599 शिक्षक अनुपस्थित पाए गए। शिक्षकों की अनुपस्थिति दर में सुधार न आता देख महानिदेशक ने पुन: एक सप्ताह के लिए निरीक्षण अभियान बढ़ा दिया है। अब यह तृतीय चरण का निरीक्षण अभियान 1 अगस्त 2022 से 6 अगस्त 2022 तक लगातार जारी रहेगा। सभी खंड शिक्षा अधिकारी, सभी जिला समन्वयक, बेसिक शिक्षा अधिकारी के साथ मिलकर पूर्व की भांति निरीक्षण करेंगे।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

रसूलाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में बंबी में मिला युवक का शव,फैली सनसनी

पुखरायां।कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के झींझक रोड पर दया गांव की तरफ जाने वाली बंबी में मंगलवार को… Read More

4 minutes ago

यूपी में शीर्ष स्तर पर कई आईएएस अधिकारियों के तबादले

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More

7 minutes ago

कानपुर देहात में किशोर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,परिजनों में मचा कोहराम पुलिस जांच में जुटी

पुखरायां।कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।सिकंदरा थाना क्षेत्र के रसधान कस्बे में एक 16 वर्षीय किशोर ने… Read More

7 minutes ago

राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के प्रयासों से रनिया-रूरा को मिली एक-एक करोड़ की सौगात

कानपुर देहात: अकबरपुर-रनिया विधानसभा क्षेत्र की राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के प्रयासों से रनिया और रूरा नगर पंचायत को जल निकासी… Read More

30 minutes ago

कानपुर देहात के संजय कुमार मिश्रा बने प्रदेशीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के रेफरी

कानपुर देहात: जिले के सैंथा स्थित जनतंत्र इंटर कॉलेज के व्यायाम शिक्षक एवं क्रीड़ा सचिव संजय कुमार मिश्रा का चयन… Read More

58 minutes ago

कानपुर देहात से लापता किशोरियों को पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर सकुशल किया बरामद

कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के गांव रतवा मौजा नाही जूनिया से बीती रविवार से लापता दो नाबालिक सगी… Read More

1 hour ago

This website uses cookies.