G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात

शिक्षकों के तबादले की प्रक्रिया पूरी, जल्द लिए जाएंगे आवेदन

बेसिक शिक्षा परिषद के साढ़े चार लाख से अधिक शिक्षकों का स्थानांतरण करने के लिए ऑनलाइन पोर्टल तैयार किया गया है। शिक्षकों को मानव संपदा की आइडी से स्थानांतरण पोर्टल पर लॉगिन करना होगा। इससे साफ्टवेयर मानव संपदा पोर्टल पर संबंधित शिक्षक का ब्यौरा बिना मानवीय हस्तक्षेप के हासिल कर लेगा।

कानपुर देहात,अमन यात्रा  : बेसिक शिक्षा परिषद के साढ़े चार लाख से अधिक शिक्षकों का स्थानांतरण करने के लिए ऑनलाइन पोर्टल तैयार किया गया है। शिक्षकों को मानव संपदा की आइडी से स्थानांतरण पोर्टल पर लॉगिन करना होगा। इससे साफ्टवेयर मानव संपदा पोर्टल पर संबंधित शिक्षक का ब्यौरा बिना मानवीय हस्तक्षेप के हासिल कर लेगा। इसके लिए महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र को पत्र भेजा है। एनआईसी भी तैयारी में जुट गया है। बहुत ही जल्द सॉफ्टवेयर डिजाइन कर शिक्षकों से आवेदन लिए जायेंगे।

महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने एनआइसी को भेजे पत्र में लिखा है कि जिले के अंदर एक से दूसरे जिले और पारस्परिक स्थानांतरण के लिए आवेदन करने वालों को मानव संपदा पोर्टल की लॉगिन आइडी से ही स्थानांतरण पोर्टल पर लॉगिन किया जाना है। इसके लिए दोनों अलग–अलग टीमें समन्वय बनाकर तैयारी करें ताकि हर शिक्षक का विवरण स्थानांतरण पोर्टल पर आवेदन करने पर प्रदर्शित हो सके। आवेदन करने वाला वही सूचना अलग से अंकित करेगा जो मानव संपद पोर्टल पर नहीं है। अंतर जिला तबादलों में वे शिक्षक ही पोर्टल पर आवेदन कर सकेगे जो तय अर्हता रखते होगें। इसके लिए शासनादेश जारी होगा और उसी के अनुसार तबादले किए जाएंगे। जिलों में विद्यालय आवंटन की कार्यवाही एनआइसी पोर्टल से ही कराई जाएगी। इसमें छात्र–शिक्षक अनुपात आदि का ध्यान रखा जाएगा।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

मन की बात सुनने के बाद ग्रामीणों ने पानी की समस्या को लेकर किया प्रदर्शन

कानपुर देहात:  कानपुर देहात के गिरधरपुर गांव में आज एक अनोखा नजारा देखने को मिला। प्रधानमंत्री के 'मन की बात'… Read More

23 minutes ago

कानपुर देहात में यमुना का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन ने जारी किया बाढ़ अलर्ट

कानपुर देहात: कानपुर देहात में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट हो गया है।… Read More

32 minutes ago

दो साल में टेट करो पास वरना जबरन होगा रिटायरमेंट

कानपुर देहात। सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले ने देशभर के लाखों शिक्षकों की नींद उड़ा दी है। कोर्ट ने आदेश… Read More

48 minutes ago

कानपुर देहात ने ट्रैक्टर की टक्कर से भाजपा जिला मंत्री की मौत,परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है।भाजपा जिलामंत्री शिवपाल सिंह की ट्रैक्टर की टक्कर से मौत हो गई।हादसे… Read More

1 hour ago

गजनेर में नहर बंबा में मिला बुजुर्ग का शव ,4 सितंबर से लापता था

कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के जलालपुर नागिन के पास नहर बंबा में आज एक बुजुर्ग का संदिग्ध परिस्थितियों… Read More

1 hour ago

कानपुर देहात में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक गंभीर,भेजा गया अस्पताल

कानपुर देहात में आज दोपहर एक सड़क हादसा हुआ। गजनेर थाना क्षेत्र के मूसानगर रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर… Read More

3 hours ago

This website uses cookies.