शिक्षकों के समायोजन की प्रक्रिया शुरू, सरप्लस स्कूलों की सूची जारी

परिषदीय विद्यालयों में चल रही समायोजन प्रक्रिया में एक तरफ जहां आपत्ति के समय को लेकर  असमंजस बरकरार है। वहीं शिक्षकों का कहना है कि कई विद्यालयों में जगह खाली है लेकिन सूची में उन स्कूलों को दिखाया ही नहीं गया है जबकि यह विद्यालय भी ग्रामीण क्षेत्र में आते हैं।

राजेश कटियार, कानपुर देहात। परिषदीय विद्यालयों में चल रही समायोजन प्रक्रिया में एक तरफ जहां आपत्ति के समय को लेकर  असमंजस बरकरार है। वहीं शिक्षकों का कहना है कि कई विद्यालयों में जगह खाली है लेकिन सूची में उन स्कूलों को दिखाया ही नहीं गया है जबकि यह विद्यालय भी ग्रामीण क्षेत्र में आते हैं। परिषदीय विद्यालयों में ज्यादा शिक्षकों से कम शिक्षकों वाले विद्यालयों में समायोजन  के लिए हाल ही में सूची जारी की गई है। जनपद के परिषदीय विद्यालयों में शिक्षक-शिक्षिकाओं के जनपदीय समायोजन की प्रक्रिया करीब 10 साल बाद फिर शुरू हुई है। समायोजन समिति ने जनपद के 136 शिक्षक-शिक्षिकाओं की सूची जारी की गई। इन शिक्षकों का विद्यालय बदला जाना तय है। जारी सूची पर 31 अगस्त तक आपत्ति मांगी गई है।

वहीं चार सितंबर तक आपत्तियों का निस्तारण कर अंतिम सूची जारी होगी। परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों की संख्या छात्रों के हिसाब से समायोजित करने के लिए समायोजन प्रक्रिया शुरू की गई है। समायोजन समिति में डीएम अध्यक्ष, मुख्य विकास अधिकारी उपाध्यक्ष और बीएसए सचिव हैं। समायोजन समिति की ओर से समायोजित होने वाले 136 शिक्षकों की सूची जारी की गई है। सूची विभागीय पोर्टल के माध्यम से जारी की गई है। शिक्षक सूची को देख सकते हैं। शिक्षक ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से आपत्ति दे सकते हैं। खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर आपत्तियां दी जा सकती है। इस बार समायोजन में 3 हेडमास्टरों का भी विद्यालय बदला जाएगा।

छात्र संख्या समायोजन का आधार-

शिक्षकों का समायोजन छात्र-छात्राओं की संख्या के आधार पर होगा जिसमें 60 बच्चों तक विद्यालय में दो शिक्षकों की तैनाती रहेगी। इससे कम छात्र संख्या होने पर वहां के शिक्षकों को हटाया जाएगा। उस शिक्षक को वहां पर समायोजित किया जाएगा जहां छात्र संख्या अधिक है। समायोजन की वरीयता में जूनियर (आयु के आधार पर) शिक्षक रहेंगे। जनपद में कोई भी विद्यालय शिक्षक विहीन नहीं रखा जाएगा।

दिव्यांग व महिला शिक्षक को मनचाहा विद्यालय-

समायोजन में विद्यालयों के चयन के लिए शिक्षक-शिक्षिकाओं को विकल्प दिए जाएंगे। दिव्यांग महिला शिक्षक, दिव्यांग शिक्षक, महिला शिक्षक के आधार पर वरीयता दी जाएगी। इसके बाद शेष विद्यालयों के लिए आयु को आधार माना जाएगा। अधिक आयु वाले शिक्षक को कम आयु वाले शिक्षकों पर तरजीह दी जाएगी।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त महेन्द्र प्रताप गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पहले ही जा चुका है जेल

कानपुर देहात: महिला एवं बाल अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान…

15 hours ago

रसूलाबाद पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के आरोपी को दबोचा

कानपुर देहात : अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, आलोक सिंह और पुलिस उपमहानिरीक्षक, कानपुर रेंज,…

15 hours ago

कानपुर देहात: पुलिस भर्ती प्रशिक्षण की तैयारियां अंतिम चरण में, एसपी ने किया निरीक्षण

कानपुर देहात,: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती 2023 के अंतर्गत चयनित रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण की…

15 hours ago

बिजाहरा का लाल अमर हुआ: सूबेदार गुरुशरण को नम आँखों से दी गई भावभीनी विदाई

कानपुर देहात,: कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र का बिजाहरा गांव आज अपने एक वीर…

16 hours ago

कानपुर देहात में 19 जून को 50 ओपन जिम का होगा शुभारंभ: स्वस्थ जीवन शैली को मिलेगा बढ़ावा

कानपुर देहात।  कानपुर देहात के ग्रामीणों के लिए एक स्वस्थ और सक्रिय जीवन शैली का…

21 hours ago

कानपुर देहात में विवादित जमीन पर निर्माण को लेकर हिंसक झड़प

कानपुर देहात के सिकंदरा तहसील क्षेत्र के कस्बा संदलपुर में एक विवादित जमीन पर निर्माण…

2 days ago

This website uses cookies.