कानपुर देहात

शिक्षकों को लगने वाला है जोर का झटका धीरे से….

भारत में नौकरी, कारोबार या पेशे से आमदनी वाले हर व्यक्ति के लिए इनकम टैक्स चुकाना जरूरी है। ऐसे में अगर इनकम टैक्स दायरे में परिवर्तन कर दिया जाए तो सभी को सोचना पड़ेगा।

कानपुर देहात,अमन यात्रा  : भारत में नौकरी, कारोबार या पेशे से आमदनी वाले हर व्यक्ति के लिए इनकम टैक्स चुकाना जरूरी है। ऐसे में अगर इनकम टैक्स दायरे में परिवर्तन कर दिया जाए तो सभी को सोचना पड़ेगा। आम बजट 2020-21 में एक नई कर व्यवस्था पेश की गई थी। इसमें करदाताओं को विभिन्न कटौतियों और छूट के साथ पुरानी व्यवस्था, बिना छूट और कटौतियों वाली निचली दरों की नई व्यवस्था में से चयन का विकल्प दिया गया था। अब इस सारी कवायद के पीछे मकसद पर्सनल इनकम टैक्सपेयर्स को राहत देना और आयकर कानून को सरल करना था। वित्त मंत्रालय छूट या रियायतों से मुक्त टैक्स सिस्टम की समीक्षा की योजना बना रहा है। मंत्रालय ने जल्द छूट-मुक्त टैक्स सिस्टम की समीक्षा का प्रस्ताव रखा है ताकि इसे पर्सनल इनकम टैक्सपेयर्स के लिए अधिक आकर्षक बनाया जा सके। सूत्रों के हवाले से मीडिया में आ रही खबरों के अनुसार सरकार का इरादा ऐसी कर प्रणाली स्थापित करने का है जिसमें किसी तरह की रियायतें न हों। इसके साथ ही सरकार छूट और कटौतियों वाली जटिल पुरानी कर व्यवस्था को समाप्त करना चाहती है।

कर छूटों को किया जा सकता है समाप्त-

मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, आम बजट 2020-21 में एक नई कर व्यवस्था पेश की गई थी। इसमें करदाताओं को विभिन्न कटौतियों और छूट के साथ पुरानी व्यवस्था और बिना छूट और कटौतियों वाली निचली दरों की नई व्यवस्था में से चयन का विकल्प दिया गया था। अब इस सारी कवायद के पीछे मकसद पर्सनल इनकम टैक्सपेयर्स को राहत देना और आयकर कानून को सरल करना था। रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि समीक्षा के जरिए सरकार कर कटौतियों और पुरानी कर व्यवस्था के तहत मिलने वाली छूटों को समाप्त करने की दिशा पर काम कर रही है। कुल मिलाकर यह कि आने वाले दिनों में करदाताओं को टैक्स में रियायत नहीं दी जाएगी।

नई कर व्यवस्था को अपनाने पर होगा जोर-

नई कर व्यवस्था के अनुभव के बारे में पूछे जाने पर सूत्रों ने कहा कि इस बात के स्पष्ट संकेत हैं कि जिन लोगों ने अपना होम और एजुकेशन लोन चुका दिया है वे नई कर व्यवस्था को अपनाना चाहते हैं क्योंकि अब उनके पास किसी तरह की मुक्तता या छूट का दावा करने का विकल्प नहीं है। सूत्रों ने बताया कि नई व्यवस्था में करों को कम किए जाने से यह अधिक आकर्षक बन पाएगी। इसका मतलब यह कि आने वाले दिनों में सरकार समीक्षा करने के बाद पुरानी टैक्स व्यवस्था को समाप्त कर नई कर प्रणाली को अपनाने पर जोर देगी या ऐसा भी संभव है कि सरकार नई कर प्रणाली को अनिवार्य बना सकती है।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

खाद बिक्री में बड़ी कार्रवाई: 2 लाइसेंस निलंबित, 2 को नोटिस जारी

कानपुर देहात: खरीफ अभियान 2025 के दौरान किसानों को गुणवत्तापूर्ण और सही दाम पर खाद…

11 hours ago

हर घर तिरंगा अभियान: पुखरायां में उमड़ा जनसैलाब, देशभक्ति का दिखा अद्भुत नजारा

कानपुर देहात: स्वतंत्रता दिवस 2025 के पावन अवसर पर, आज पुखरायां में 'हर घर तिरंगा'…

12 hours ago

प्रधानाध्यापक के बराबर मिलेगा प्रभारी प्रधानाध्यापक को वेतन

कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत हजारों इंचार्ज हेड मास्टर के लिए…

13 hours ago

युवक ने आम के पेड़ से फांसी लगाकर की आत्महत्या

रनियां, कानपुर देहात: रनियां थाना क्षेत्र के पतारी गांव में मंगलवार की देर रात एक…

14 hours ago

देशभक्ति के रंग में रंगा कानपुर देहात

कानपुर देहात - स्वतंत्रता दिवस से पहले, देशभक्ति के जोश से सराबोर कानपुर देहात ने…

16 hours ago

“रसूलाबाद में गूंजी कौमी एकता की गूंज, हाजी फैजान खान की अगुवाई में निकली भव्य तिरंगा यात्रा”

कानपुर देहात। रसूलाबाद कस्बे में विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जीएन इंटर कॉलेज…

2 days ago

This website uses cookies.