G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात। परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए अब पाठ्यक्रम हर महीने निर्धारित कर उसी महीने में पूरा कराया जाएगा। कक्षा एक से आठ तक के छात्र-छात्राओं का चार बार मूल्यांकन होगा जिसमें अर्द्धवार्षिक व वार्षिक परीक्षा भी शामिल रहेगी। जिले में 1925 परिषदीय व कंपोजिट विद्यालय संचालित हैं, इनमें करीब 1 लाख 40 हजार छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। इन छात्रों के विकास के लिए शासन तमाम प्रयास कर रहा है। निपुण भारत मिशन के साथ अन्य प्रोग्राम चलाए जा रहे हैं। इस शैक्षिक सत्र में बेसिक शिक्षा विभाग ने माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरह कैलेंडर जारी किया है। छात्रों के पठन-पाठन के साथ अन्य गतिविधियों को भी शामिल किया गया है।
अब परिषदीय विद्यालयों में शिक्षक हर महीने पाठ्यक्रम को बांटकर निर्धारित करेंगे। इसी अनुसार पढ़ाई कराते हुए पाठ्यक्रम उक्त महीने में ही पूरा किया जाएगा। छात्र-छात्राओं का शैक्षिक सत्र में चार बार मूल्यांकन किया जाएगा जिससे कि उनके शैक्षिक स्तर का पता चले। विभागीय अधिकारियों के अनुसार यह मूल्यांकन हर तीन माह में होगा। अगस्त व दिसंबर में सत्रीय परीक्षा होगी जबकि अक्तूबर में अर्द्धवार्षिक व मार्च में वार्षिक परीक्षा कराई जाएगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धी पाण्डेय ने बताया कि शैक्षिक कैलेंडर के अनुसार विद्यालयों में पढ़ाई लिखाई के साथ अन्य गतिविधियां कराए जाने के निर्देश सभी प्रधानाध्यापकों व इंचार्ज प्रधानाध्यापकों को दे दिए हैं।
राजेश कटियार, कानपुर देहात। मंगलवार को समायोजन को लेकर एक मुकदमे की सुनवाई उच्च न्यायालय लखनऊ खंडपीठ में हुई जिसमें… Read More
पुखरायां।भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के श्यामसुंदरपुर गांव में मंगलवार को एक युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया।जिससे उसकी… Read More
पुखरायां (कानपुर देहात) l हॉली क्रॉस स्कूल में आज मंगलवार को हिंदी दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्कूल… Read More
पुखरायां।कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के झींझक रोड पर दया गांव की तरफ जाने वाली बंबी में मंगलवार को… Read More
लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More
पुखरायां।कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।सिकंदरा थाना क्षेत्र के रसधान कस्बे में एक 16 वर्षीय किशोर ने… Read More
This website uses cookies.